{"_id":"5c55ea6fbdec22739a5becd0","slug":"131549134447-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर के नाइट क्लबों में देर रात तक ड्रिंक पार्टियों का दौर अभी भी जारी..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर के नाइट क्लबों में देर रात तक ड्रिंक पार्टियों का दौर अभी भी जारी..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- क्लब मालिकों को प्रशासन के नियमों की नहीं परवाह..
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। शहर के अंदर चलने वाले नाइट क्लब में पार्टियों के दौरान होने वाली झड़पें थमने का नाम नहीं ले रहीं। चाहे पुलिस के आला अफसर अकसर ये दावा करते नहीं थकते कि रात 12 बजे के बाद शहर में सभी नाइट क्लब बंद हो जाते हैं। परन्तु पुलिस के दावों को पोल चंडीगढ़ सीमा पर स्थित पिट ब्रयू नामक नाइट क्लब ने खोल दी, जिसमें शुक्रवार रात को शुरू हुई पार्टी शनिवार सुबह 5 बजे तक आयोजित की गई, जिसकी भनक पुलिस अधिकारियों नहीं मिली। घटना शुक्रवार देर रात करीब सवा 3 बजे की हैं, जिसमें 2 पक्षों के युवकों के बीच तेजधार हमलों के साथ टकराव हुआ, जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ सीमा से सटे पभात एरिया में स्थित पिट ब्रयू नामक नाइट क्लब में शुक्रवार देर शाम पार्टी का आयोजन किया गया। वहीं, डांस पार्टी के दौरान फ्लोर में एक युवक ने छेड़खानी की, जिससे परेशान होकर युवती ने बाहर आकर मामले की शिकायत अपने फोन से पुलिस कंट्रोल रूम-100 नंबर डॉयल किया। लेकिन चंडीगढ़ सीमा होने के चलते युवती की कॉल चंडीगढ़ पुलिस के पास पहुंची, जिन्होंने मामले को जीरकपुर पुलिस थाने से संबंधित बताकर पल्ला झाड़ लिया। वहीं, बाद में परेशान होकर युवती अपने घर वापस लौट गई। दूसरी ओर, युवती के जाने के बाद पार्टी में मौजूद 2 पक्षों में मामूली बहसबाजी शुरू हो गई, जो बाद में एक गंभीर झगड़े का रूप धारण कर गई। दोनों पक्षों के युवक क्लब की पार्किंग में एकत्रित हुए, जिन्होंने एक दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला बोलकर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। बताया जा रहा है कि युवकों की आपसी लड़ाई में एक युवक को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे डरकर दोनों पक्षों के युवक मौका देखकर वहां से फरार हो गए।
शिकायत नहीं आई तो कार्रवाई का सवाल ही नहीं बनता
वहीं, मामले को लेकर जीरकपुर पुलिस थाना के एसएचओ गुरजीत सिंह से संपर्क साधा तो उन्होंने कहा कि जब कोई शिकायत नहीं मिली तो कार्रवाई का सवाल ही नहीं बनता। उन्होंने कहा कि रातभर पुलिस की टुकड़ियां गश्त पर रहती हैं, जिनके पास लड़ाई झगड़े की कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
कोट्स :::::::
शुक्रवार रात क्लब में आयोजित पार्टी दौरान तो ऐसा कुछ नहीं हुआ। हां..अगर क्लब के बाहर कही कुछ हुआ है तो उसकी मुझे कोई जानकारी नहीं।
-अमन सिक्का, मालिक, पिट ब्रयू नाइट क्लब, जीरकपुर।