फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पंद्रह लाख रुपये ठगे

पंद्रह लाख रुपये ठगे

Fri, 17 Nov 2017 01:42 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
पंद्रह लाख रुपये ठगे
विदेश भेजने के नाम पर पंद्रह लाख ठगे
विज्ञापन

थाना फेज-11 की पुलिस ने दो लोगों पर दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
विदेश भेजने के नाम पर पंद्रह लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में हरजिंदर सिंह (24) निवासी दुबली जिला मोहाली ने गुरदीम सिंह व राजिंदर सिंह निवासी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-नौ के खिलाफ फेज-11 में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व इमिग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

पीड़ित ने बताया कि उसने विदेश जाने की योजना बनाई थी। इस दौरान वह आरोपियों के संपर्क में आया। आरोपियों ने उसे विश्वास दिलाया कि उसे आसानी से बाहर भेज देगा। वह पहले भी कई लोगों का वीजा लगा चुके हैं। इतना ही नहीं विदेश में उसके लिए रोजगार का भी इंतजाम कर देंगे। उनके दूतावास में अच्छे लिंक हैं। वह अधिकतर लोगों का वीजा लगवाने में कामयाब रहे हैं। वह उनकी बातों में आ गए। साथ ही विभिन्न किश्तों में आरोपी को पेमेंट कर दी। पेमेंट लेने के बाद आरोपियों ने उनका फोन उठाना भी बंद कर दिया। पीड़ित ने बताया कि वह आरोपियों से मिलने के लिए गए तो उन्होंने सुनवाई नहीं की। आखिर में उन्होंने कहा कि वह उसके पैसे नहीं लौटाएंगे। इस दौरान उसे धक्के देकर वहां से निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत एसएसपी को दी। एसएसपी द्वारा मामले की पड़ताल की गई। जिसके बाद आरोपियों पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed