फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   लोगों ने फंदा लगाकर की दी जान

लोगों ने फंदा लगाकर की दी जान

Sun, 31 Mar 2019 01:01 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
लोगों ने फंदा लगाकर की दी जान
खरड़ में दो लोगों ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

खरड़। अलग-अलग घटनाओं में शनिवार को शहर में दो लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना सिटी के हवलदार सोहन लाल ने बताया कि हरसिमरनजीत सिंह (26) पुत्र भाग सिंह नशा करने का आदी था, परंतु अब उसने नशा मुक्ति केंद्र से इलाज करवाकर नशा छोड़ दिया था। हरसिमरनजीत ने शनिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

दूसरी घटना मुंडी खरड़ में हुई जहां सुनील कुमार (40) ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुनील कुमार का राशन का डिपू है तथा बाकी समय में वह जोमैटो कंपनी में काम करता था। मृतक की पत्नी ने बताया कि सुनील 29 मार्च को उसे व बेटे को उसके मायके लुधियाना में छोड़ कर वापस आ गए थ। शनिवार को सुनील को फोन किया तो कई बार फोन मिलाने पर भी उन्होंने फोन नहीं उठाया जिसके बाद शक होने पर उसने घर के साथ रहते अपने देवर को फोन किया। देवर ने जब सुनील के कमरे में जाकर देखा तो उसने फंदा लगाया हुआ था। सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। सुनील कुमार द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का भी पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed