{"_id":"5c647a49bdec22737361c288","slug":"11550088777-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी के लिए माता पिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी के लिए माता पिता की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार महीने से पहेली बने बुजुर्ग दंपती हत्याकांड में खुलासा, आरोपी रजनीश ससुराल से गिरफ्तार
प्रॉपर्टी की खातिर की इकलौते बेटे ने मां-बाप की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नयागांव। चार महीने से पहेली बने बुजुर्ग दंपती हत्याकांड को पॉपर्टी की खातिर बेरोजगार बेटे रजनीश ने ही अंजाम दिया था। सीआईए इंचार्ज और मुल्लांपुर एसएचओ की बनाई पुलिस टीम ने यह खुलासा करते हुए आरोपी को उसकी ससुराल पठानकोट से गिरफ्तार किया है। हत्याकांड को इस तरह अंजाम दिया गया कि मौत दुर्घटना की तरह लगे। इसके लिए रजनीश ने अपने पिता के स्कूटर को लाशें फेंके जाने वाली जगह के पास ही फेंक दिया। पुलिस को भी शुरू में लगा कि बुजुर्ग दंपती की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। बाद में परिवार के ही सदस्य के शक जताने पर पुलिस हरकत में आई और सभी परिजनों की कॉल डिटेल की जांच की। इसके लिए मुल्लांपुर पुलिस ने साइबर सेल की भी मदद ली। यहीं से हत्या की गुत्थी सुलझाने में मदद मिलनी शुरू हुई। कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस माता-पिता के हत्यारोपी इकलौते बेटे तक पहुंची जो अपनी ससुराल पठानकोट में छिपा हुआ था। पिछले करीब एक साल से रजनीश का माता-पिता से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। रजनीश ड्राइवर का काम करता था। पिछले कुछ महीनों से वह बेरोजगार था और माता-पिता पर प्रॉपर्टी बेचकर कारोबार करने का दबाव बना रहा था। माता-पिता ने मान किया तो उसने हत्या की साजिश रचकर उसे अंजाम दे दिया।
------बॉक्स
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद आरोपी रजनीश ने बताया कि पिता के साथ हाथापाई के दौरान उसने पिता राजिंदर का गला दबा दिया था। इस दौरान उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद मां आशा 100 नंबर पर पुलिस को फोन करने लगी तो उसने घबराकर अपनी मां को भी जान से मार दिया था। उसके तुरंत बाद अपने कुछ दोस्तों की मदद से दोनों के शव को सिसवां बद्दी रोड झाड़ियों के पीछे टैक्सी में ले जाकर फेंक दिया था और पुलिस को गुमराह करने के लिए सारी झूठी कहानी सुनाई।