{"_id":"5b578e3f4f1c1bf6548b4dcf","slug":"11532464703-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : बिशनपुरा में बुटीक मालकिन के गले में झपटी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर : बिशनपुरा में बुटीक मालकिन के गले में झपटी चेन
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिशनपुरा में बुटीक मालकिन के गले से झपटी चेन
सीसीटीवी में वारदात हुई कैद, पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। शहर में बाइक सवार झपटमार एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। आरोपियों की हरकत पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत और सीसीटीवी फुटेज देकर कार्रवाई की मांग की है।
पदम कपूर (68) निवासी मकान नंबर-211, जमुना एनक्लेव ने बताया कि वह बुटीक चलाती हैं। सोमवार को वह दुकान पर बैठी थीं। इस दौरान दोपहर करीब ढाई बजे एक बाइक आकर रुकी और पिछली सीट पर बैठा एक युवक दुकान पर आया और दुपट्टा खरीदने की बात कही। शिकायत के अनुसार, पीड़िता उस युवक से बात कर रही थी तभी अचानक उसने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। जब तक वह कुछ समझ पातीं, युवक अपने साथी की बाइक पर बैठकर होटल मैरीलेंड की ओर भाग गया। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। एसएचओ पवन शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गतिविधि पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, फुटेज को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।