{"_id":"5a66fd304f1c1b88268b6229","slug":"11516698928-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और नाईजीरियन हेरोइन समेत गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक और नाईजीरियन हेरोइन समेत गिरफ्तार
Updated Tue, 23 Jan 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से एक और नाईजीरियन हेरोइन समेत गिरफ्तार
एसटीएफ ने आरोपी से पूछताछ के बाद दबोचा
आरोपी से तीन सौ ग्राम हेरोइन बरामद, एक दिन के रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
स्पेशल टास्क फोर्स ने एक और नाईजीरियन को दिल्ली से हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस को तीन सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी की पहचान ओकेके सोलेवन हाल निवासी गली नंबर-3, जैन रोड नजदीक सत्यम पब्लिक स्कूल, थाना उत्तम नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत एसटीएफ के फेज-4 थाने में केस दर्ज किया है। आरोपी को सोमवार अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
ऐसे लगा था आरोपी का सुराग
एसटीएफ ने बीस जनवरी को दिल्ली से एक नाईजीरियन ऊंचो को गिरफ्तार किया था। उससे एसटीएफ ने सौ ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इस दौरान एसटीएफ ने जब ऊंचो से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दिल्ली में रहने वाले एक नाईजीरियन से हेरोइन खरीदता है। इसके बाद एएसआई पवन कुमार और एएसआई मलकीत सिंह की अगुवाई में टीम दिल्ली गई और आरोपी को दबोच लिया।
अब गिरोह के मास्टरमाइंड तक पहुंचेगी पुलिस
आरोपी के पकड़े जाने के बाद अब एसटीएफ उसका नेटवर्क खंगालने में जुट गई है। एसटीएफ यह जानने का प्रयास कर रही है कि वह हेरोइन कहां से खरीदता था। उसका असली आका कौन है। एसटीएफ का दावा है कि जल्द ही इसके प्रमुख सरगना तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
पहले आरोपी को खरड़ पुलिस ने पकड़ा था
इससे पहले आरोपी को खरड़ पुलिस ने 2015 में 60 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद वह भगोड़ा हो गया था। दिल्ली जाकर फिर से वह नशे के कारोबार में लग गया था।
17 नाईजीरियन अब तक पकड़े
एसटीएफ हेरोइन तस्करी मामले में अब तक 43 मुकदमे दर्ज कर चुकी है, जिसमें सबसे ज्यादा नाईजीरियन ही पकड़े गए हैं। एसटीएफ ने अब तक 17 नाईजीरियन दबोचे हैं, जो कि अब जेल में हैं। वहीं, कई मामलों में चालान भी पेश कर चुकी है। एसटीएफ ने लोगों से अपील की है कि यदि वह किसी शरारती किस्म के व्यक्ति या तस्कर को देखते हैं तो इस बारे में तुुरंत उन्हें सूचित करें।