फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बैंक खाता खुलवाकर, मारी लाखों रुपये की ठगी

बैंक खाता खुलवाकर, मारी लाखों रुपये की ठगी

Wed, 08 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
बैंक खाता खुलवाकर, मारी लाखों रुपये की ठगी
फर्जी पते पर बैंक खाता खुलवाकर लाखों रुपये की ठगी
विज्ञापन

फेज-एक के थाने में आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आरोपी फाइनेंस का काम करता था, लोगों से खाते में डलवाए थे लाखों रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
फाइनेंस का काम करने वाले एक व्यक्ति द्वारा फर्जी पते पर बैंक खाता खुलवाकर लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में हरविंदर सिंह निवासी रजला समाणा पटियाला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी पर 420, 465, 467, 468 व 471 आईपीसी धारा लगाई है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में पुलिस को गुरदीप सिंह निवासी कंगनीवाल जालंधर ने शिकायत दी है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी फाइनेंस का काम करता था। उसने कुछ मुलाजिम भी रखे हुए थे। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने पूरी प्लानिंग से धोखाधड़ी की। आरोपी ने फेज-5 स्थित आईसीआईसीआई बैंक में खाता खुलवाया था। खाता खुलवाते समय उसने गांव जुझार नगर का एड्रेस दिखाया था, वहां किराये पर रहता था। अब वह उस पते पर नहीं रहता है। साथ ही प्रमाण के रूप में अपने ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी लगाई थी। खाते में उसने विभिन्न लोगों से करीब तीन लाख रुपये डलवाए थे। इसके बाद उसने सारा पैसा निकालकर लोगों से धोखाधड़ी। पीड़ित ने बताया कि जब पुलिस को उसने शिकायत दी थी तो पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी ने फर्जी पते पर खाता खुलवाकर सारी कार्रवाई की थी। वहीं, अब पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक मामला सामने आया था। जबकि एक इमिग्रेशन कंपनी के मालिकों ने फर्जी पते पर खाते खुलवाए थे। इसके बाद लोगों से करोड़ों रुपये लेकर रातोंरात फरार हो गए थे। जब पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते खोलने के लिए दिए गए पतों पर पड़ताल की थी तो वह सारे फर्जी पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed