फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   लाखों के मोबाइल व सामान ले गए चोर

लाखों के मोबाइल व सामान ले गए चोर

Sat, 01 Sep 2018 01:33 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
लाखों के मोबाइल व सामान ले गए चोर
बंसल ट्रेडिंग से लाखों के मोबाइल व एलईडी ले गए चोर
विज्ञापन


- टायर खोलने का जैक लगाकर तोड़ा था शटर
- पहले भी दो बार हो चुकी है चोरी, पुलिस को दी शिकायत

अमर उजाला ब्यूूूूरो
मोहाली। गांव बलौंगी में शुक्रवार सुबह चोरों ने एक डिस्ट्रीब्यूटर की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने वाहनों में टायर खोलने के लिए प्रयोग होने वाला जैक लगाकर पहले शटर को मोड़ डाला। उसके बाद करीब डेढ़ लाख के फोन, एलईडी, रिचार्ज कूपन, नकदी, कैश व चैक बुक समेत काफी सामान ले गए। दुकान मालिक को इस बारे में सुबह उनके पड़ोसी दुकानदार ने बताया। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे साथ ही इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में दुकान के मालिक राजिंदर सिंह ने बताया कि बंसल ट्रेडिंग नाम से उनकी दुकान है। वह मोबाइल फोन व अन्य सामान के डिस्ट्रीब्यूटर का काम करते हैै। रात को वह दुकान बंद घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह उनके पड़ोसी दुकानदार ने उनके घर आकर बताया कि उनकी दुकान में चोरी हो गई है। दुकान के शट्टर ऊपर उठे हुए हैं। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा तो अंदर से सारा सामान गायब था। उन्होंने तुरंत इस संबंध में बलौंगी थाने को सूचित किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए। यह पहला मौका नहीं है इससे पहले भी दो बार भी उनकी दुकान को निशाना बनाया जा चुका है। 2017 में उनकी दुकान के बाहर स्नैचिंग हुई थी। इस मामले में पांच लोगों को सजा तक हो चुकी है। दूसरी तरफ समाज सेवी बलबीर प्रेमी का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। उक्त मामले को पुलिस को गंभीरता से लेना चाहिए। पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए। ताकि आरोपियों को काबू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed