फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   corona virus, mohali dc on health surveillance

कोरोना: डीसी मोहाली और एसएसपी फतेहगढ़ साहिब भी हेल्थ सर्विलांस पर, निगरानी में 328 लोग

Fri, 13 Mar 2020 03:03 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 13 Mar 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
corona virus, mohali dc on health surveillance
प्रतीकात्मक तस्वीर
मोहाली के डीसी गिरीश दयालन और एसएसपी फतेहगढ़ साहिब अमनीत कौंडल को भी हेल्थ सर्विलांस पर रखा गया है। मोहाली के डीसी और एसएसपी फतेहगढ़ साहिब पति-पत्नी हैं। दोनों इसी 4 मार्च को को इटली की यात्रा से लौटे थे। इसके बाद एहतियात के तौर पर इस अधिकारी दंपति को हेल्थ सर्विलांस पर रखा है। डाक्टरों के मुताबिक दोनों स्वस्थ हैं और इनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण अभी तक नहीं पाए गए हैं। आईएएस और आईपीएस अधिकारी दंपति को चंडीगढ़ सेहत विभाग की टीम मॉनिटर कर रही है। इन्हें 14 दिन तक सार्वजनिक स्थानों पर न जाने और घर पर ही रहने की सलाह दी गई है। इन्हें फिलहाल अधिकारिक कामकाज से भी दूर रखा गया है।
विज्ञापन


देश-विदेश में कोरोना वायरस के केस लगातार सामने आने से लोगों में इसका डर बढ़ता जा रहा है। अमृतसर में इलाज करवा रहे होशियारपुर के संदिग्ध मरीज में कोरोना की पुष्टि होने के बाद पंजाब सेहत विभाग और भी ज्यादा अलर्ट हो गया है। अगर हम बात करें पंजाब के वीआईपी सिटी मोहाली की, तो यहां सबसे ज्यादा लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है। वीरवार को यह संख्या 328 पर पहुंच गई है। सेहत विभाग लगातार एडवाइजरी जारी करने के साथ ही एनजीओज के साथ मिलकर कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस ने दुनिया के सभी प्रमुख देशों को दहला दिया है। अब भारत में भी इसके केस बढ़ रहे हैं। पंजाब में एक मरीज की पुष्टि होने के बाद लोग दहशत में हैं। हालांकि सेहत विभाग लगातार लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहा है। कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक स्वयं सेवी संगठन के साथ मिलकर सेहत विभाग शहर में जागरूकता अभियान चला रहा है। इसमें एक विशेष जागरूकता वाहन शहर में लोगों को कोरोना से बचाव और उसके दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक कर रहा है। मोहाली में अभी तक 328 लोगों को हेल्थ सर्विलांस पर रखा गया है। बुधवार को यह संख्या 300 थी, महज एक ही दिन में 28 और लोगों को हेल्थ सर्विलांस पर ले लिया गया है। ये वो लोग हैं जो हाल के दिनों में विदेश यात्रा से लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी लोगों को एहतियात के तौर पर सेहत विभाग की ओर से डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और इन सभी को अपने घरों में ही रहने की सलाह देते हुए पारिवारिक सदस्यों से भी दूरी बनाकर रखने के लिए कहा है। सेहत विभाग इन सभी की सेहत को लेकर नियमित रूप से अपडेट रिपोर्ट ले रहा है।


सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने फिर से कहा है कि मोहाली जिले में हालात सामान्य हैं और सेहत विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। कई अस्पतालों में कोरोना के लिए स्पेशल वार्ड बना दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि घबराने की नहीं बल्कि सचेत रहने की जरूरत है। कोरोना वायरस इससे संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से ही फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed