Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Piles of paddy at Moga grain market Farmers distressed due to slow lifting

मोगा अनाज मंडी में लगे धान के अंबार: धीमी लिफ्टिंग से किसान परेशान, ट्रालियों में फसल लेकर खड़े हैं किसान

Sat, 14 Nov 2026 12:39 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा Published by: Nivedita Updated Sat, 14 Nov 2026 12:39 PM IST
सार

पंजाब सरकार की ओर से लगातार दावा किया जा रहा है कि मंडियों में किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और किसी भी किसान को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। लेकिन मोगा मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ी लाखों बोरियां और धीमी लिफ्टिंग के कारण जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
Piles of paddy at Moga grain market Farmers distressed due to slow lifting
मोगा अनाज मंडी में लगे धान के अंबार - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में इस बार धान की बंपर पैदावार के चलते अनाज मंडियों में खरीद और लिफ्टिंग की व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। मोगा की अनाज मंडी में धान की लाखों बोरियों के अंबार लगे हुए हैं। करीब 3 से 4 लाख बोरियां खुले आसमान के नीचे पड़ी हैं। वहीं, लिफ्टिंग की रफ्तार धीमी है। इसके चलते नई फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहे किसानों को अपनी फसल उतारने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोगा अनाज मंडी में पहले से ही भारी मात्रा में धान जमा है। इसके अलावा जिले में अब भी करीब 20 प्रतिशत धान की फसल खेतों में खड़ी है। ऐसे में मंडियों में जगह की कमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। कई किसान अपनी धान से भरी ट्रालियां लेकर मंडियों में खड़े हैं, लेकिन जगह नहीं मिलने के कारण फसल उतारने में दिक्कत आ रही है। वहीं, कुछ मंडियों में बारदाने की कमी की समस्या भी है।
विज्ञापन




किसानों का कहना है कि इस बार मौसम अनुकूल रहने के कारण धान की अच्छी पैदावार हुई है, लेकिन मंडियों में खरीद और उठान की व्यवस्था फसल की आमद के मुताबिक नहीं है। लाखों बोरियां मंडियों में जमा होने के कारण लिफ्टिंग प्रभावित हो रही है। किसानों ने बताया कि धर्मकोट क्षेत्र की कई मंडियों में खरीद का काम बंद होने की बात भी सामने आ रही है, जिससे आसपास के किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि धर्मकोट क्षेत्र की करीब 35 से 40 मंडियों में निर्धारित क्षमता के अनुसार धान की खरीद पूरी हो चुकी है। वहीं, पंजाब की चार से अधिक मंडियों में खरीद बंद होने की जानकारी भी सामने आई है। ऐसे में किसानों को आशंका है कि यदि समय रहते लिफ्टिंग में तेजी नहीं लाई गई तो आने वाले दिनों में मंडियों की स्थिति और बिगड़ सकती है।


इस संबंध में मोगा के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने बताया कि इस बार जिले में धान की बंपर पैदावार हुई है, जिसके चलते मंडियों में फसल की आमद अधिक रही है। उन्होंने माना कि लिफ्टिंग को लेकर थोड़ी समस्या जरूर आई थी, लेकिन अब उसे ठीक कर दिया गया है। उन्होंने मंडियों में खरीद बंद होने की बात से इनकार करते हुए कहा कि जिले में कोई भी मंडी बंद नहीं की गई है। प्रशासन की ओर से लगातार मंडियों की चेकिंग की जा रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed