फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Company's JCB machine forcibly demolishes house in Khanpur

खानपुर में कंपनी की जेसीबी मशीन ने जबरदस्ती गिराया मकान

Sat, 09 Jan 2021 02:20 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Company's JCB machine forcibly demolishes house in Khanpur
खरड़। खरड़-लुधियाना हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार की सुबह गांव खानपुर में सड़क का निर्माण कर रही कंपनी की ओर से जेसीबी मशीन से एक मकान जबरदस्ती गिरा दिया गया। पीड़ित अजमेर सिंह ने बताया कि उसका मोरिंडा रोड पर मकान था जो कि हाईवे के दायरे में आ रहा था। वह इस संबंधी कई बार एसडीएम मोहाली और हाईवे अथारिटी के अधिकारियों को मिल चुके हैं और अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि आप इस मकान को खुद ही तोड़ दें, आपको जल्दी ही मुआवजा दे दिया जाएगा। लेकिन उसे आज तक कोई मुआवजा नहीं मिला है बल्कि उसका मकान गिरा दिया। अजमेर ने कहा कि वह अधिकारियों के कहने पर अपना मकान खुद ही तोड़ रहे थे, लेकिन कंपनी की जेसीबी मशीन ने गिरा दिया और उनका काफी सामान खराब हो गया है। पीड़ित अजमेर सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि जबरदस्ती उसका मकान गिराने पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे बनता मुआवजा दिया जाए। इसी अवसर पर पूर्व पार्षद रोशन लाल समेत अन्य गांवनिवासियों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को बनता मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed