फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cold increases heart problems, doctors advise to avoid morning walks

Mohali News: ठंड ने बढ़ाया दिल का मर्ज, सुबह की सैर से बचने की डॉक्टर दे रहे सलाह

Wed, 03 Jan 2024 01:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Cold increases heart problems, doctors advise to avoid morning walks
पंचकूला। सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में ठंड में दिल के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल में सामान्य दिनों की तुलना में जनवरी में सीने में दर्द लेकर ज्यादा मरीज पहुंचे हैं। जिला अस्पताल की एमडी मेडिसिन की ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। रोजाना करीब 50 मरीज अधिक आ रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार सुबह के समय सैर करने से भी बचें। धूप खिलने के बाद ही लोग सैर पर निकलें। इसके अलावा हार्ट की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉक्टरों ने बताया कि सर्दी के दौरान डायबिटीज, ब्लडप्रेशर और किडनी के मरीजों को हार्ट का खतरा अधिक बढ़ जाता है। जिला अस्पताल के डॉ. अनिल सूद ने बताया कि हार्ट की समस्या ठंड बढ़ने के बढ़ी है। रोजाना की ओपीडी में सौ मरीज आ रहे थे। अब ठंड बढ़ने के बाद एक हफ्ते से 150 मरीज आ रहे हैं। इसमें ब्लड प्रेशर सहित हार्ट अटैक के मरीज भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि सर्दी में धमनियां सिकुड़ने से बीपी बढ़ जाता है। इससे ब्रेन हैमरेज तक हो सकता है। इस समय औसत पांच से छह मरीज रोजाना आ रहे हैं। आम दिनों में रोजाना मरीज नहीं आते हैं। जिनमें बीपी, डायबटीज, ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

ऐसा हो तो जांच जरूर कराएं
ठंड में दिल में दर्द, बाएं बांह और जबड़े में दर्द के साथ अत्यधिक पसीना आना, चक्कर आना, बेहोशी के अटैक आना और सांस लेने में परेशानी होना, अत्यधिक गैस होना या पेट फूलना हो सकते हैं। ऐसा कोई भी लक्षण दिखने पर मरीज को तत्काल अस्पताल जाना चाहिए और इलाज कराना चाहिए। - डॉ. अश्वनी भटनागर, एमडी मेडिसिन, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed