फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Clash during SIR duty; BJP and AAP leaders injured

Mohali News: एसआईआर ड्यूटी में झड़प भाजपा व आप नेता घायल

Wed, 01 Jul 2026 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Clash during SIR duty; BJP and AAP leaders injured
मोहाली। गांव कुंभडा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) ड्यूटी के दौरान भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस खूनी झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। इनमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह वैदवान और आप पार्षद रविंदर सिंह बिंद्रा शामिल हैं।
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के जिला अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों अपने समर्थकों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल हरदीप सिंह वैदवान का हालचाल जाना। इसके बाद ढिल्लों ने मीडिया से बातचीत में आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को बाधित करने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कराया गया। ढिल्लों ने आरोप लगाया कि पंजाब की मौजूदा सरकार एसआईआर की कार्रवाई रोकने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करती है तो भाजपा आंदोलन करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मारपीट के आरोपों का सामना कर रहे आप पार्षद रविंदर सिंह बिंद्रा ने इन आरोपों से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि घटना के समय वह अपने घर पर मौजूद थे। उनके अनुसार यह गांव में हुई एक सामान्य कहासुनी और झड़प का मामला है। बिंद्रा ने कहा कि इसे आपसी सहमति से जल्द सुलझा लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटना के कारणों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed