फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   CIA Incharge Suspend

पीरमुछल्ला में हुई डकैती के मामले में एसएसपी ने किया सीआईए इंचार्ज को सस्पेंड

Thu, 25 Jul 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
CIA Incharge Suspend
मोहाली। दो मई को पीरमुछल्ला के फ्लैट में हुई डकैती के मामले में नया मोड़ आ गया है। जहां जिला पुलिस ने कुछ दिन पहले मामले को हल करने का दावा किया था, वहीं मौजूदा एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल ने मामले की जांच कर रहे सीआईए इंचार्ज सतवंत सिंह सिद्धू को सस्पेंड कर दिया है। सीआईए इंचार्ज पर गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक के बेटे ने आरोप लगाया था कि उसके माता-पिता को मामले में जानबूझ कर नामजद किया गया है। एसएसपी ने बुधवार शाम को इसकी पुष्टि की। अब मामले की जांच रोपड़ रेंज की आईजी वी नीरजा की अगुवाई में बनी एसआईटी करेगी। अगर मामले की जांच के दौरान कमी पाई गई तो बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो मई को जीरकपुर के पीरमुछल्ला में एक फ्लैट में परिवार को बंधक बनाकर नकदी और सोने के गहनों की डकैती हुई थी। पूर्व एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने 12 जुलाई को प्रेस कांफ्रेंस में मामले में संलिप्त चार आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा किया था। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी और दो अन्य आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपी बब्बू कंग के पिता प्रकाश सिंह और उसकी माता को भी इस मामले में नामजद किया गया था। प्रकाश सिंह और उनकी पत्नी को सीआईए इंचार्ज सतवंत सिंह सिद्धू ने हिरासत में लेने के बाद इनको छोड़ने के एवज में प्रकाश के बेटे जगमीत से व्हाट्सएप पर कॉल कर रुपयों की मांग की थी। इसके बाद जगमीत ने इसकी रिकॉर्डिंग पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में लगाकर इंसाफ की गुहार लगाई थी। इस मामले में हाईकोर्ट ने जिला पुलिस को नोटिस भी जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed