फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chief Minister launches online smart ration card scheme

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन की स्मार्ट राशन कार्ड योजना की शुरूआत

Sun, 13 Sep 2020 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister launches online smart ration card scheme
जीरकपुर। शहर में स्मार्ट राशन कार्ड योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने चंडीगढ़ से ऑनलाइन किया। अब लाभार्थी पंजाब के किसी भी राशन डिपो से राशन प्राप्त कर सकेंगे। राष्ट्रीय खुराक सुरक्षा एक्ट के अंतर्गत रजिस्टर्ड परिवारों को पूरी पारदर्शिता के साथ राशन पहुंचाने के उद्देश्य के साथ नगर काउंसिल जीरकपुर में स्मार्ट राशन कार्ड की शुरूआत की गई। इस दौरान लाभार्थियों को स्मार्ट कार्ड और गेहूं वितरित किया गया। इस मौके पर डेराबस्सी एसडीएम कुलदीप बावा और कांग्रेसी नेता दीपेंद्र सिंह ढिल्लों मौजूद थे।
विज्ञापन

दरअसल राज्य सरकार के आदेशों के अनुसार, नई आटा-दाल योजना का नाम बदलकर स्मार्ट राशन कार्ड योजना-2020 कर दिया गया है। यह नई योजना नई सूची के अनुसार 1.42 करोड़ लाभार्थियों को कवर करेगी।
विज्ञापन

ऐसे मिलेगा लाभ
-पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड योजना के लाभार्थियों की कुल संख्या 1.42 करोड़ है।
-सबसे बड़ी महिला परिवार की मुखिया होगी।
-गेहूं 2 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से दिया जाएगा।
वितरण पंजाब सरकार के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा सीधे लाभार्थी के घर पर किया जाएगा।
-उपभोक्ता अदालत में जा सकता है, यदि उसे उसके हक के अनुसार गेहूं नहीं मिलता है।
-गेहूं को 30 किलो मानक पेकिंग में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed