{"_id":"67fd63a71b62f21a4906e446","slug":"chandigarh-police-jawan-entered-the-house-and-started-a-scuffle-video-goes-viral-mohali-news-c-71-1-mli1005-127880-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: घर में घुसकर चंडीगढ़ पुलिस के जवान ने की हाथापाई, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: घर में घुसकर चंडीगढ़ पुलिस के जवान ने की हाथापाई, वीडियो वायरल
विज्ञापन
घर में घुसकर झगड़ा करता चंडीगढ़ पुलिस का जवान। संवाद
नयागांव। चंडीगढ़ पुलिस के जवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें चंडीगढ़ पुलिस का एक कांस्टेबल नयागांव के एक घर में घुसकर अपनी वर्दी का रौब दिखा रहा है। वह एक नाबालिग के साथ हाथापाई करने की कोशिश कर रहा है। परिवार के सदस्य उसको रोकते नजर आ रहे हैं, तो उनके साथ भी हाथापाई कर रहा है।
जब एक महिला रिश्तेदार बीच बचाव करने आती है तो वह धक्का-मुक्की करता है। इस वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कांस्टेबल की वर्दी पर जो नेम प्लेट लगी है, उस पर इंद्रजीत लिखा है। इसके साथ ही इसमें चंडीगढ़ पुलिस भी लिखा है। इसी वीडियो में उसका बेल्ट नंबर 5002 नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद नयागांव की एक महिला मोनिका शर्मा ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है। इसके साथ ही चंडीगढ़ पुलिस के इस कांस्टेबल पर कार्रवाई करने की मांग की है।
घर में घुसकर दी धमकी
इस मामले में जब पीड़ित से बातचीत की गई तो उसने बताया कि बताया कि आरोपी कांस्टेबल उनके बच्चे की शिकायत करने के लिए आया था। लेकिन उसने शिकायत करने की जगह मारपीट करने की कोशिश की। जब उसको रोका तो परिवार के साथ ही मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ ही घर के अंदर घुसकर जोर-जोर से अभद्र शब्द कहने लगा। इसके साथ वह परिवार को धमकी भी देने लगा।
विज्ञापन
जान से मारने की दी धमकी
पीड़ित महिला ने बताया कि वह पीजीआई चंडीगढ़ में नौकरी करती है। वह अपनी नौकरी पर गई थी। उसके रिश्तेदार और बच्चे मौके पर मौजूद थे। इस घटना के बाद उसके बच्चों ने फोन करके जब उनको बताया तो वह अस्पताल से छुट्टी लेकर घर पहुंची। बच्चों ने बताया कि वह जान से मारने की धमकी देकर गया है। उसके अनुसार अगर परिवार का कोई भी सदस्य चंडीगढ़ में घुसता है, जो कि मेरा इलाका है। तो वहां नहीं छोडूंगा।
इस मामले में हमारे पास लड़ाई- झगड़े की एक शिकायत आई है। इसकी जांच कर रहे हैं। - गुरमेहर सिंह, एसएचओ, थाना नयागांव