{"_id":"5e090c218ebc3e881d0f9aa3","slug":"cgc-student-get-of-8-lakh-package-in-google-mohali-news-pkl361500331","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजीसी का छात्र गूगल में आईटी रेजिडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजीसी का छात्र गूगल में आईटी रेजिडेंट
विज्ञापन
मोहाली। चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज लांडरा के इंजीनियरिंग फाइनल ईयर के 21 साल के स्टूडेंट जेम्स सेमुयल को गूगल में आईटी रेजिडेंट के रूप में काम करने का मौका मिला है। यह 26 महीने तक चलने वाला एक प्रोग्राम है जो गूगल ने युवा आईटी पेशेवरों के करियर को शुरुआत देने के लिए डिजाइन किया गया है।
इस प्रोग्राम के लिए स्टूडेंट्स लंबी साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद चुने जाते हैं। जेम्स हैदराबाद में आंतरिक आईटी स्पोर्ट टीम में शामिल होंगे और उसके बाद सिंगापुर में 10 दिन ओरिएंटेशन प्रोग्राम और विभिन्न अंतराष्ट्रीय स्थानों पर 2 महीने का प्रशिक्षण हासिल करेंगे। यह उनकी सीजीसी लांडरां में जुलाई 2020 में सूचना प्रौद्योगिकी में इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद पहली फुल टाइम जॉब होगी। उन्हें सालाना 8.5 लाख रुपये सैलरी पैकेज पर यह जॉब मिली है।
जेम्स ने बताया कि जब गूगल सीजीसी के कैम्पस में पहुंची थी, तब मुझे यकीन नहीं था कि मैं दुनिया की सबसे बड़ी कम्पनी में शामिल हो सकूंगा। इंटरव्यू प्रक्रिया एक महीने पहले शुरू हुई थी जिसमें एक ऑनलाइन तकनीकी परीक्षा देनी थी। इसके बाद जेम्स को अपना रिज्यूम अपलोड करने के लिए कहा गया था और एक 30 सेकेंड का वीडियो गूगल में काम करने के पीछे के कारण पर बनाने के लिए कहा गया था। शार्टलिस्ट होने के बाद जेम्स को प्रारंभिक इंटरव्यू के दौर के लिए गुरुग्राम बुलाया गया और हायरिंग कमेटी ने उनका चयन किया। भविष्य में जेम्स इसरो में काम करना चाहते हैं।