फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered against youth under NDPS Act; dope test positive

Mohali News: युवक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, डोप टेस्ट पॉजिटिव

Sun, 30 Aug 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Case registered against youth under NDPS Act; dope test positive
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने एक युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। युवक का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है।आरोपी की पहचान जितेंद्र निवासी शिव नगर, पीरमुछल्ला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, एएसआई हरनेक सिंह अपनी टीम के साथ ढकोली अस्पताल के पास गश्त पर थे। उन्होंने जितेंद्र को संदिग्ध हालत में खड़ा देखा। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में जितेंद्र ने हेरोइन का नशा करने की बात कबूली। सिविल अस्पताल ढकोली में उसका डोप टेस्ट कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में मॉर्फिन और बेंजो़डायजेपाइन पॉजिटिव पाए गए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed