{"_id":"668ff47e5c02ad9b34040d62","slug":"case-registered-against-four-people-including-salon-owner-for-assaulting-a-woman-mohali-news-c-71-1-mli1005-116809-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: महिला से मारपीट के आरोप में सैलून मालिक सहित चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: महिला से मारपीट के आरोप में सैलून मालिक सहित चार के खिलाफ केस दर्ज
Sat, 07 Dec 2024 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sat, 07 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पुलिस ने चंडीगढ़ अंबाला रोड पर स्थित हेयर गार्डन सैलून में बालों को कलर करवाने गई महिला का साथ मारपीट करने के आरोप में सैलून मालिक सहित चार लोगों खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2), 126 (2), 351 (2) के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस की ओर से नामजद आरोपियों की पहचान रीत काहलों, रजनीश कुमार, परनीत कौर व एक अज्ञात युवती के रूप में हुई है। फिलहाल सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस को दी शिकायत में सिम्मी पत्नी परमजीत सिंह निवासी मुकंदपुर नवांशहर ने बताया कि वह यूट्यूबर ब्लॉगर हैं। वह किसी काम से मनीमाजरा आई हुई थीं। इस दौरान वह जीरकपुर आईं और हेयर गार्डन सैलून में रीत काहलों से बात की तो उन्होंने कहा कि उनके पास ग्राहक कम हैं। वह सैलून में काम करवाने के लिए आ सकती हैं। शिकायतकर्ता सिम्मी ने बताया कि जब वह बाल कलर करवा रही थी तो सोची समझी साजिश के तहत रीत काहलों, उनके पति रजनीश कुमार, परनीत कौर व एक अज्ञात युवती ने उसे बालों से पकड़ लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर सुनकर उनके पति ने सैलून में आने की कोशिश की तो उन्होंने अंदर से कुंडी लगाकर नहीं आने दिया। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने शोर मचाना शुरू किया तो भीड़ जुट गई। जिसे देख सभी हमलावर फरार हो गए और भागते हुए आरोपी एपल कंपनी के दो मोबाइल, उसके गले में डाली डेढ़ तोले की सोने की चेन भी ले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि मारपीट के दौरान उसे अंदरूनी गहरी चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सैलून मालिक सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।