फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case against the in-charge of the police station who fired

फायरिंग करने वाले थाना इंचार्ज के खिलाफ केस

Wed, 29 Jun 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Case against the in-charge of the police station who fired
डेराबस्सी। हैबतपुर रोड पर 26 जून की देर रात एक युवक की गोली मारकर घायल करने वाले मुबारिकपुर थाना प्रभारी सहायक निरीक्षक बलविंदर सिंह को सोमवार को निलंबित कर पुलिस लाइन में भेज दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं उनके साथ मौजूद दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 26 जून को मुबारिकपुर चौकी इंचार्ज बलविंदर सिंह एक सरकारी वाहन में दो अन्य पुलिसकर्मियों के साथ हैबतपुर रोड पर गश्त कर रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे गुलमोहर सिटी के सामने अक्षय और पूजा मोटरसाइकिल पर खड़े थे। अक्षय की पीठ पर बैग था। थाना इंचार्ज ने युवक से पूछताछ करते हुए बैग की तलाशी देने को कहा तो उनमें विवाद हो गया। इस दौरान पुलिस इंचार्ज ने फायरिंग कर दी। गोली पूजा के भाई हितेश उर्फ हैप्पी की बाईं जांघ में लगी। इस दौरान हितेश के साथ पूजा, दिव्या और पुलिसकर्मी घायल हुआ था। हितेश को चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed