फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car driver misbehaved with DSP's in kharar

जाम खुलवाने पहुंची डीएसपी का कार चालक ने पकड़ा कॉलर, गिरफ्तार

Wed, 21 Oct 2020 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Car driver misbehaved with DSP's in kharar
खरड़। खरड़-मोहाली हाईवे पर दो कार चालकों के बीच हुई मामूली बहस से बाद एक कार चालक ने सड़क के बीच अपनी कार को गलत तरीके से खड़ा कर दिया। इस कारण सड़क पर यातायात जाम हो गया। वहीं, संयोग से इसी हाईवे से गुजर रही डीएसपी खरड़ रूपिंदर कौर यातायात जाम लगने के कारण खुद मौके पर पहुंच गईं। यह यातायात जाम खुलवाने पहुंची डीएसपी के साथ बहस करते हुए एक पिता-पुत्र ने बहस की और उनका कॉलर पकड़ लिया। इस पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान करनैल सिंह और उसके बेटे सुरिंदर सिंह निवासी खरड़ के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 353, 186, 294 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी खरड़ रूपिंदर कौर ने बताया कि इस मामले के दौरान संयोग से वह इसी हाईवे से जा रही थीं। जब उन्हें यहां यातायात जाम दिखा तो वह अपनी गाड़ी से उतर कर मौके पर पहुंची तो पता चला कि देखा कि आरोपी करनैल सिंह की खरड़ मोहाली हाईवे पर मुंडी खरड़ पेट्रोल पंप के सामने एक अन्य कार चालक के साथ रास्ता देने को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद करनैल सिंह ने अपनी कार गलत ढंग से सड़क पर खड़ी कर यातायात जाम कर दिया और किरपाण निकाल कर कार चालक को धमकाने लगा था। जब उन्होंने एक कार चालक करनैल सिंह को यातायात जाम खोलने के लिए कहा तो वह दूसरे कार चालक के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर वहीं अड़ा रहा। उन्होंने देखा कि वह उनके सामने ही दूसरे कार चालक पर किरपाण से वार करने लगा इस समय करनैल के साथ उसका बेटा भी था। इस पर उन्होंने खुद ही किरपाण हाथ में लिए करनैल को काबू कर लिया और उसके हाथ से किरपाण छीन ली। लेकिन गुस्से में करनैल ने यह भी नहीं देखा कि जिस महिला ने उसके हाथ से किरपाण छीनी है वह वर्दी में पंजाब पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी है। उसने गुस्से में आकर डीएसपी रूपिंदर कौर की कमीज का कॉलर पकड़ लिया और उन्हें जोर का धक्का दिया। यह देखकर डीएसपी के साथ तैनात गनमैन और ड्राइवर ने किसी तरह आरोपी पर काबू पाया और स्थानीय सिटी पुलिस स्टेशन को इस घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भगवंत सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर खरड़ पुलिस स्टेशन ले गए। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed