फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Came to the clinic posing as a patient, snatched the doctor's chain and ran away

Mohali News: मरीज बनकर आए क्लीनिक में, डॉक्टर की चेन झपटकर फरार

Sun, 14 Jul 2024 05:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Came to the clinic posing as a patient, snatched the doctor's chain and ran away
जीरकपुर। पीरमुछल्ला इलाके में एक क्लीनिक में पहुंचे बाइक सवार दो झपटमार महिला डॉक्टर के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। महिला डॉक्टर की ओर से शोर मचाने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई तो तब तक झपटमार फरार हो चुके थे। डॉक्टर ने इसकी शिकायत ढकोली पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।यह वारदात शुक्रवार शाम को उस समय हुई जब महिला डॉक्टर अपने क्लीनिक में बैठी थी। महिला डॉक्टर परमजीत कौर ने बताया कि पीरमुछल्ला की चिनार होम्स सोसाइटी के सामने उनका सैनी नाम से क्लीनिक है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह क्लीनिक में अकेली थीं, इसी दौरान एक युवक क्लीनिक में आया जबकि उसका साथी बाहर ही बाइक पर ही बैठा रहा। क्लीनिक में आए युवक ने पेट दर्द की तकलीफ बताई। इस पर उन्होंने युवक को पेट दर्द की दवाई दी और जब वह पैसे गल्ले में रखने लगी तो युवक ने पीछे से उसकी गर्दन पर जोरदार मुक्का मारा तो वह नीचे गिर गई। इस दौरान युवक ने उनके गले से करीब दो तोले की सोने की चेन झपट ली और बाहर खड़े अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed