फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cabinet minister and singer Anmol Gagan Mann will get married today.

Mohali News: कैबिनेट मंत्री एवं गायक अनमोल गगन मान आज बंधेगी शादी के बंधन में

Sun, 16 Jun 2024 03:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Cabinet minister and singer Anmol Gagan Mann will get married today.
संवाद न्यूज एजेंसीमोहाली। पंजाब की कैबिनेट मंत्री एवं गायक अनमोल गगन मान आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अनमोल गगन मान की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार को उनकी मेहंदी की रस्म अदा की गई। वहीं, जीरकपुर में पटियाला रोड पर गुरुद्वारा श्री नाभा साहिब में उनके आनंद कारज की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


अनमोल गगन मान की शादी जीरकपुर में बलटाना के मशहूर सोही परिवार में तय हुई है। उनके होने वाले पति एडवोकेट शाहबाज सोही, अपनी मां शीलम सोही के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-3 में रहते हैं। इनके परिवार की पृष्ठभूमि कांग्रेस से रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 16 जून को गुरुद्वारा श्री नाभा साहिब में उनके आनंद कारज किए जाएंगे। इसके बाद मेहमानों के लिए जीरकपुर के ही एक निजी पैलेस में दावत का इंतजाम किया गया है। उनकी शादी में मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। इसलिए शादी की तैयारियां बड़े पैमाने पर की गई हैं। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान रहे कि राजनीति में आने से पहले गगन मान ने गायिका के तौर पर काफी नाम कमाया था। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें खरड़ विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिला, जहां उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इसके बाद में वह मंत्री बनीं। अब उनके पास पर्यटन, संस्कृति, श्रम, निवेश संवर्धन, शिकायत निवारण और आतिथ्य विभाग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed