फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bouncers of Punjabi singer Ranjit Bawa beat young boy

पंजाबी गायक रणजीत बावा के बाउंसरों ने किशोर को पीटा, पीछे-पीछे चल रहे थे सोसायटी के बच्चे

Mon, 13 Jul 2020 02:12 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
अमर उजाला, खरड़(मोहाली) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 13 Jul 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
Bouncers of Punjabi singer Ranjit Bawa beat young boy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
खरड़ की एक्मे हाईट्स सोसायटी में रह रहे पंजाबी गायक रणजीत बावा के कुछ बाउंसरों ने एक किशोर को मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। शिकायत पुलिस तक पहुंची तो बाउंसरों ने माफी मांगकर मामले में समझौता कराया। आरोप है कि घटना के दौरान गायक भी मौजूद थे। बाद में वे वहां से खिसक गए।
विज्ञापन


सोसायटी के फ्लैट नंबर 163/5 निवासी कमलजीत सिंह ने बताया कि उनका 15 साल का बेटा जसमनजीत सिंह अपने दोस्तों के साथ कैंपस में साइकिल चला रहा था। गायक रणजीत बावा भी अपने बाउंसरों के साथ वहीं साइक्लिंग कर रहे थे। रणजीत को देख बच्चे उनके पीछे पीछे साइकिल चलाने लगे।
विज्ञापन


बाउंसरों ने बच्चों को पहले तो पीछा करने से मना किया, जब बच्चे नहीं माने तो उन्हें डांटना शुरू कर दिया। कमलजीत सिंह ने बताया कि बच्चों ने भी इसका विरोध किया तो मामला उस समय शांत हो गया। लेकिन कुछ समय बाद एक बाउंसर ने उनके बेटे जसमनजीत से कहा कि वह सिंगर के साथ उसकी फोटो खिंचवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कहकर बाउंसर जसमन को अपने फ्लैट में ले गया। वहां जाकर उसे बुरी तरह पीटा और उसकी कमीज उतार दी। बाउंसर ने कहा-जब तक तेरे मां बाप नहीं आ जाते, ऐसे ही खड़ा रहेगा। इस घटना का पता लगने पर कमलजीत सोसायटी के अन्य सदस्यों को साथ लेकर वहां पहुंचे और बच्चे को छुड़ाकर लाए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।


बाउंसरों ने मांगी माफी, दोनों पक्षों में समझौता
थाना खरड़ के एसएचओ का कहना है कि शिकायत मिली थी लेकिन बाद में बाउंसरों ने माफी मांग ली। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed