फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Both youths struck by the tipper truck lost a leg each

Mohali News: टिप्पर की चपेट में आए दोनों युवकों को गंवानी पड़ी एक-एक टांग

Fri, 11 Sep 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Both youths struck by the tipper truck lost a leg each
डेराबस्सी। टिप्पर की चपेट में आने से घायल बाइक सवार दो युवकों ने अपनी एक-एक टांग गंवा दी है। पीजीआई में उपचाराधीन युवकों की हालत बिगड़ने पर उनकी टांग काटनी पड़ी। टांग कटने के बाद उनके परिवारों को गहरे आर्थिक और मानसिक संकट में डाल दिया है। यह हादसा 6 सितंबर की शाम डेराबस्सी पुलिस स्टेशन के नजदीक हुआ था। दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार थे। इसी दौरान टिप्पर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर गिरने से उनकी टांगें टिप्पर के नीचे आ गईं। गंभीर रूप से घायल युवकों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान डॉक्टरों को उनकी एक-एक टांग काटनी पड़ी। क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया है कि टिप्परों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। खनन कार्य में लगे टिप्पर दिन-रात सड़कों पर दौड़ते हैं। अधिक चक्कर लगाने की होड़ में ये वाहन यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed