फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   BJP leaders burnt the effigy of Chief Minister Bhagwant Mann

भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री मान का फूंका पुतला

Tue, 14 Jun 2022 01:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders burnt the effigy of Chief Minister Bhagwant Mann
नयागांव। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें मोहाली का जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन नयागांव के भगत सिंह चौक पर किया गया। भाजपा नेताओं की ओर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका गया और आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और इलाके के बिजली पानी संकट पर सरकार को घेरा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की ओर से प्रदेश के हर जिले में आम आदमी पार्टी की सरकार का विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया था। इसमें मोहाली के भाजपा वरिष्ठ नेता संजीव वशिष्ट, अर्जुन कांसल ने स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा पार्षद प्रमोद कुमार ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। वहीं नयागांव में लोग बिजली पानी के लिए तरस रहे हैं। लेकिन सरकार का कोई भी नुमाइंदा नजर नहीं आ रहा है। भोलीभाली जनता से बड़े-बड़े झूठे वादे करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार पिछले तीन महीने में विफल रही है। सरकार के खुद के मंत्री पर ही भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इलाके की विधायक भी कहीं नजर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधायक ने खरड़ हलके के लोगों को अनाथों की तरह छोड़ दिया है। हमारी पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी है। आने वाले दिनों में भाजपा की ओर से सरकार का डटकर विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर पर जिला महामंत्री जग्गी ओजला, नवीन सागवान, अनिल गुड्डू, मंडल प्रधान भूपिंदर भूप्पी, जिला प्रधान युवा मोर्चा सुरेंदर बब्बल, जोनी, जोगिंदर पाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed