फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bike riding youth dies on the spot due to speeding car collision

तेज रफ्तार कोरोला कार ने मचाया कहर, बाइक सवार की मौके पर ही मौत

Tue, 01 Nov 2022 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies on the spot due to speeding car collision
मोहाली। थाना सोहाना के अधीन पड़ते सेक्टर-78 में हरियाणा नंबर की एक तेज रफ्तार करोला कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार करीब 15 फुट ऊपर उछलने के बाद जमीन पर गिरे। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अस्पताल में भर्ती है। वहीं कार और बाइक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर झाड़ियों में जाकर रुकी। मृतक की पहचान 20 साल के मोहम्मद निवासी कजहेड़ी चंडीगढ़ के रूप में हुई है, जबकि अनाईज नाम का युवक गंभीर रूप में जख्मी है। वह निजी अस्पताल में भर्ती है। लोगों का आरोप है कि पुलिस काफी देरी से आई। जब तक घायल को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। हालांकि दोनों युवकों ने हेलमेट पहने हुए थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्थियों के मुताबिक इस हादसे में आज इतनी तेज आई कि जैसे बम का धमाका हुआ हो। कार की टक्कर से उछलकर नीचे गिरने के कुछ समय बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। लेकिन काफी देर तक पुलिस नहीं आई। इसके बाद लोगों ही घायल युवक को अस्पताल ले गए। लोगों का कहना है कि जहां पर हादसा हुआ है, वहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने यहां पर ट्रैफिक लाइट्स नहीं लगाई गई हैं। प्रशासन को इस संबंधी इंतजाम करना चाहिए, ताकि लोगों की जान बचाई जा सके। पुलिस जांच अधिकारी नैयब सिह ने बताया कि कोरोला कार चालक तेज रफ्तार से था। उन्होंने कार चालक हल्लोमाजरा निवासी साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शव को मंगलवार पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed