फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ban on night-time paddy harvesting in Mohali; complete ban on stubble burning

Mohali News: मोहाली में रात में धान कटाई पर रोक, पराली जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध

Mon, 21 Sep 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Ban on night-time paddy harvesting in Mohali; complete ban on stubble burning
मोहाली। जिला प्रशासन ने धान कटाई के सीजन में रात के समय कंबाइन चलाने पर सख्ती की है। जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत शाम सात बजे से सुबह नौ बजे तक कंबाइन से धान की कटाई पर रोक रहेगी। इसके साथ ही, धान की पराली या फसल अवशेष जलाने पर भी पूरी तरह पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन




प्रशासन के अनुसार, रात में कंबाइन चलाने से हादसों का खतरा बढ़ जाता है। रात में ओस और बारिश के कारण धान में नमी बढ़ जाती है। इससे कच्चे और हरे दाने वाली फसल की कटाई होती है। ऐसे धान में निर्धारित सीमा से अधिक नमी आ सकती है। इससे किसानों को मंडियों में फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कंबाइन मालिक बिना सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) लगाए धान की कटाई नहीं करेंगे। एसएमएस के बिना फसल अवशेषों को संभालना मुश्किल होता है। इससे पराली जलाने की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन




पराली जलाने पर प्रतिबंध के कारण

जिला प्रशासन ने धान की कटाई के बाद फसल अवशेषों को आग लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। प्रशासन का कहना है कि पराली जलाने से जहरीली गैसें निकलती हैं। ये गैसें वायु प्रदूषण बढ़ाती हैं। साथ ही, मिट्टी की उर्वरता को भी नुकसान पहुंचाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed