फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Audi car was driven away after seeing PCR vehicle, case registered against driver

Mohali News: पीसीआर गाड़ी देखकर भगाई थी ऑडी कार, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 22 Jan 2025 12:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Audi car was driven away after seeing PCR vehicle, case registered against driver
फुटपाथ से टकराने के बाद गाड़ी का टायर फटने से टूटा था शीशा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। फेज-6 में सोमवार दोपहर सवा एक बजे ऑडी सवार तीन संदिग्ध युवक पीसीआर गाड़ी को देख कार को दौड़ाते हुए चंडीगढ़ की तरफ भाग निकले थे। इस मामले में मोहाली पुलिस ने रमनदीप सिंह निवासी खूनी माजरा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने, बच्चों की जान जोखिम में डालने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की ऑडी कार भी जब्त कर ली है। यह मामला फेज-1 थाने में दर्ज किया गया है। फेज-6 चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
संदिग्ध युवकों की कार के फुटपाथ से टकराने के बाद गाड़ी का टायर फटने के साथ शीशा भी टूट गया था। उनका पीछा करती हुई पीसीआर डड्डूमाजरा कॉलोनी पहुंच गई थी।
विज्ञापन

कॉलोनी में ऑडी सवारों का पुलिस पीछा करती रही। इसी बीच आगे का रास्ता बंद होने पर ऑडी सवार तीनों युवक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गए थे। पीसीआर मुलाजिमों ने उनका सात से आठ किलोमीटर तक पीछा किया था लेकिन वे हाथ नहीं आए। डीएसपी नवीन पाल सिंह लेहल ने बताया कि फेज-6 मोटर मार्केट के पास पीसीआर गश्त कर रही थी। इसी बीच ऑडी सवार तीन संदिग्ध पुलिस को देखकर फेज-1 की तरफ भाग गए थे। पीसीआर ने उन्हें रोकना चाहा, लेकिन मोहाली बस स्टैंड की तरफ सीधा जाकर उन्होंने यू टर्न ले लिया था। इसके बाद दारा स्टूडियों की तरफ फिर यूटर्न लिया और मोटर मार्केट से होकर चंडीगढ़ में प्रवेश कर गए थे। इस दौरान सेक्टर-39 में चंडीगढ़ पुलिस का नाका तोड़ने के बाद कार फुटपाथ से टकरा गई थी। इसके बावजूद संदिग्ध कार को दौड़ाते हुए डड्डूमाजरा कॉलोनी में घुस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल-बाल बचे थे स्कूली बच्चे
पीसीआर संदिग्ध कार सवारों का पीछा करती हुए डड्डूमाजरा कॉलोनी पहुंची। इसी बीच स्कूल की छुट्टी के बाद सड़क से घर जा रहे स्कूली बच्चे तेज रफ्तार कार से बाल-बाल बच गए थे। कॉलोनी की गलियों में लोगों ने पीछे हटकर खुद को बचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed