फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Assembly elections: 7.94 lakh voters will decide the fate of 40 candidates today

विधानसभा चुनाव : 40 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज करेंगे 7.94 लाख मतदाता

Sun, 20 Feb 2022 02:11 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
Assembly elections: 7.94 lakh voters will decide the fate of 40 candidates today
चुनावी दस्ता मशीनो व अन्य सामान ले जाता हुआ। - फोटो : MOHALI
मोहाली। जिले के तीन विधानसभा हलकों के चालीस उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला रविवार को ईवीएम में बंद हो जाएगा। इन सीटों पर 7.94 लाख मतदाता मतदान करेंगे। मतदान केेंद्रों में जहां मतदाताओं का रेड कॉरपेट वेलकम होगा। वहीं, कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा। मतदान केंद्रों में सभी को मास्क पहनकर आना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा कालिया ने कहा कि सभी पोलिंग बूथों पर वेब कास्टिंग होगी। पोलिंग बूथों के बाहर सीआईएसएफ व पुलिस का पहरा रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह बिना किसी डर से मतदान करें ताकि लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मतदान सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक होगा। 907 पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो र्गईं। इस बार जिले के तीनों हलकों में से खरड़ विधानसभा हलके में सबसे ज्यादा 17 उम्मीदवार हैं। जबकि मोहाली हलके में 9 और डेराबस्सी में 14 उम्मीदवार मैदान में है। पहली बार भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। जबकि किसानों की पार्टी संयुक्त समाज मोर्चे के उम्मीदवार भी मैदान में है।
विज्ञापन

वहीं, पोलिंग बूथों पर लोगों को मतदान करने के लिए अपनी बारी का इंतजार न करना पड़े। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने पूरा इंतजाम किया है। एक तरफ जहां पोलिंग बूथों के अंदर वेटिंग एरिया स्थापित किया गया है। जहां पर किसी तरह की कोई विवाद न हो, इसके लिए लोगों को टोकन जारी किए जाएंगे। इसके अलावा क्यू मैनेजमेंट एप बनाई गई। जहां पर मतदाता देख पाएंगे कि पोलिंग बूथ पर कितने लोग लाइन में लगे होंगे। इसके अलावा पोलिंग बूथों के सौ मीटर के दायरे में लोग नहीं जमा नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के तीनों हलकों में ऐेसे करेंगे मतदान
हलका पुरुष महिला किन्नर कुल
खरड़ 139873 126634 7 266514
मोहाली 124693 114295 10 238998
डेराबस्सी 150890 136706 26 287622
1849 सर्विस वोटर कर चुक है मतदान
जिले में इस बार कुल सर्विस वोटर 1849 है। इनमें मोहाली हलके में 672 वोटर हैं। जबकि खरड़ में 389 व डेराबस्सी 818 हैं। यह सारे वोट सेना के अंगों के हैं। इस संबंधी मतदान की प्रक्रिया हो चुकी है। यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन्हें मिला दिया जाए तो कुल मतदाता 7.95 लाख हैं।
तीन बूथ क्रिटकिल व 230 वर्नेबल
जिले के तीनों हलकों में 492 साइटों पर कुल 907 पोलिंग स्टेेशन बनाए गए। इनमें तीन बूथ क्रिटिकल बनाए गए हैं। इन बूथों पर सुरक्षा का पहरा काफी कड़ा रहेगा। पुलिस व सीआईएसफ की टुकड़ियां यहां पर तैनात की गईं। इसके अलावा तीनों हलकों में 126 बर्नेवल लोकेशन है। जहां पर 230 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
पोलिंग बूथों पर मोबाइल जमा करवाने के लिए बनेंगे काउंटर
पोलिंग बूथों के अंदर कोई भी व्यक्ति अपना मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेगा। वहीं, हर पोलिंग बूथ पर मोबाइल जमा करने के लिए एक काउंटर बनाया जाएगा। जहां पर लोग मोबाइल जमा करवा पाएंगे। इसके अलावा कोविड मरीजों के लिए स्पेशल आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। जहां पर वह पोलिंग के आखिरी घंटे में मतदान कर पाएंगे। हर पोलिंग स्टेशन पर व्हील चेयर का इंतजाम रहेगा। हर पोलिंग स्टेशन दो रंग के कूड़ेदान रखे जाएंगे। सभी पोलिंग स्टेशन से बायो वेस्ट इकट्ठा कर उसे नष्ट करने भेजा जाएगा।
10965 मतदाता पहली बार करेंगे मतदान
जिले में पहली 10965 युवा मतदान करेंगे। यह सारे 18 से 19 साल के हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय ने इनके दिन को याद बनाने के लिए इन्हें प्रशस्ति पत्र व पैन देकर सम्मानित करने का फैसला लिया है। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किए गए हैं ताकि पहली बार किए मतदान को यादगार बनाया जा सके।
907 पोलिंग बूथों पर 5300 पोलिंग स्टाफ तैनात
जिले के 907 पोलिंग बूथों पर 5300 पोलिंग स्टाफ तैनात किया गया है। इसके अलावा पच्चीस फीसदी रिजर्व रखा गया है ताकि किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आने पर उक्त स्टाफ को प्रयोग किया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा कालिया ने कहा कि हर पोलिंग स्टेशन पर लोगों को मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।

3700 पुलिस कर्मी पोलिंग बूथों पर तैनात
जिला पुलिस की तरफ से पोलिंग बूथों की पर 3700 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सीआईएसएफ की बीस कंपनियां तैनात की गई हैं। उम्मीद है कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होगी। इसके अलावा पुलिस की टीमें हर स्थिति पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed