{"_id":"67e30fab5178801ddc078fc1","slug":"asi-was-taking-a-bribe-of-eight-thousand-rupees-vigilance-caught-him-red-handed-mohali-news-c-71-1-mli1005-127053-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: आठ हजार की रिश्वत ले रहा था एएसआई, विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: आठ हजार की रिश्वत ले रहा था एएसआई, विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के दौरान जिले के थाना शहर खरड़ में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) संजय कुमार को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है।
विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी गांव खरड़ के निवासी की शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि उसने खरड़ पुलिस थाने में एक एफआईआर दर्ज करवाई है। इसकी जांच एएसआई संजय कुमार कर रहा है। इसमें संजय कुमार ने विरोधी पक्ष को नोटिस जारी करने के बदले उससे दस हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।
इसकी जानकारी मिलने पर पड़ताल के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें उक्त एएसआई को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में एसएएस नगर स्थित थाना विजिलेंस ब्यूरो फ्लाइंग स्क्वाड, पंजाब में उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी एएसआई को कल अदालत में पेश किया जाएगा।