फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Another case of fraud registered against the owner of Rudraksh Group for cheating 500 people of more than 100 crores

Mohali News: 500 लोगों से 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी में रुद्राक्ष ग्रुप के मालिक पर धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज

Mon, 07 Apr 2025 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Another case of fraud registered against the owner of Rudraksh Group for cheating 500 people of more than 100 crores
मोहाली। करीब 500 लोगों से 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुके फेज-1 स्थित रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सॉल्यूशंस कंपनी के मालिक राकेश रिखी के खिलाफ फेज-1 पुलिस ने धोखाधड़ी एक नया मामला दर्ज किया है। यह मामला रोपड़ के गांव कलाल माजरा निवासी गुरविंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। आरोपी राकेश रिखी ने कनाडा में फूड पैकिंग का वर्क वीजा देने के बहाने शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपये कंपनी खाते में लिए थे। इसके अलावा 25 हजार रुपये नकद और पांच हजार रुपये प्रोसेसिंग फीस ली थी। कनाडा का वर्क वीजा का खर्चा 15 लाख रुपये बताया गया लेकिन बाद में ना तो आरोपी ने वीजा दिया और ना ही रुपये वापस किए। आरोपी राकेश रिखी के खिलाफ फेज-1 थाने में आईपीसी की धारा 420, 406 व इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी राकेश रिखी पहले से ही जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

कंपनी वर्क परमिट-परमानेंट रेजिडेंट के रूप में कर चुकी ठगी
रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज साल्यूशंस कंपनी ने लोगों को विदेश में वर्क परमिट दिलवाने और परमानेंट रेजिडेंट बनवाने के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुका है। ठगे लोगों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। जैसे-जैसे लोगों को कंपनी की धोखाधड़ी का पता चल रहा है, लोग मोहाली पहुंच कर उनके साथ हुई ठगी की पुलिस को शिकायत दे रहे हैं। कंपनी ने किसी से दो लाख तो किसी से 33 लाख रुपये लिए हैं। बताया जा रहा है कि जिन लोगों से ठगी हुई है, उनसे लाखों डकारने के बाद रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज साल्यूशंस कंपनी पासपोर्ट तक वापस नहीं किए। लोगों ने मोहाली पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके पासपोर्ट और उनसे लिए लाखों रुपये उनको वापस करवाएं जाएं।
विज्ञापन


इन प्रदेशों में की ठगी
यह कंपनी पंजाब, हरियाणा, उत्तर-प्रदेश, महाराष्ट्र दिल्ली और पश्चिम बंगाल के कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुकी है। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने इंटरनेट के कई प्लेटफार्म पर विज्ञापन देखकर कंपनी से संपर्क किया और उनके लाखों रुपये फंस गए। रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज साल्यूशंस कंपनी के संचालकों पर मोहाली पुलिस पहले ही मामला दर्ज कर चुकी है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज साल्यूशंस के मालिक राकेश रिखी, इंदरजीत सिंह उर्फ लवी, रमनजीत सिंह निवासी, गुरप्रीत सिंह, पीयूष तिवारी, और रोहित शर्मा के रूप में हुई है जोकि जेल में बंद हैं। इनमें एक दो जमानत पर बाहर भी आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डील करने वाले कर्मियों पर भी हो मामला दर्ज
मोहाली स्थित सेक्टर-48सी में कंपनी मालिक राकेश रिखी का घर हैं। पीड़ित इनकी कोठी के बाहर धरना तक लगा चुके हैं। इनकी ठगी का शिकार लोगों की मांग है कि रुद्राक्ष कंपनी के उन कर्मचारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाए जो उनसे डील करते थे। वह कंपनी मालिक राकेश रिखी की पत्नी को भी मामले में नामजद करवाने के लिए एसएसपी तक को शिकायत दे चुके हैं। रुद्राक्ष कंपनी के खिलाफ पुलिस को अब तक 322 लिखित शिकायतें मिल चुकी हैं, इनमें नौ शिकायतें बाईनेम दर्ज हैं। पुलिस ने 33 शिकायतों को 11 मामलों में तब्दील कर केस दर्ज करने के लिए एसएसपी मोहाली को रिपोर्ट बनाकर भेजी थी। 322 शिकायतों पर आठ आईओ (इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर) काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed