{"_id":"6581faf4240fcc3e1c03208a","slug":"alternative-routes-will-have-to-be-made-before-starting-the-construction-work-of-metro-on-the-central-route-mohali-news-c-71-1-mli1001-9369-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मध्य मार्ग पर मेट्रो बनाने का काम शुरू करने से पहले बनाने होंगे वैकल्पिक रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मध्य मार्ग पर मेट्रो बनाने का काम शुरू करने से पहले बनाने होंगे वैकल्पिक रास्ते
विज्ञापन
नयागांव। ट्राइसिटी में मेट्रो चलाने की चर्चा आजकल तेजी पकड़ रही है। मध्य मार्ग पर मेट्रो बनाने का काम शुरू करने से पहले वैकल्पिक रास्ते बनाने होंगे क्योंकि ऐसा नहीं करने से पहले से जाम की दिक्कत झेल रहे इस रूट पर दिक्कतें और बढ़ जाएंगी। पहली सड़क पटियाला की राव के किनारे पड़छ, कांसल से होते हुए कैंबबाला तक जाएगी। इससे चंडीगढ़ के ट्रैफिक का बोझ काफी हद तक कम होगा। वहीं, दूसरा रास्ता पटियाला की राव के किनारे से हिमाचल प्रदेश के नालागढ़-पिंजौर रोड पर जाकर मिलेगा। इन रोड का काम शुरू होने के लिए अदालत के फैसले का इंतजार हो रहा है। फैसला आते ही इन रोड के काम में तेजी आ आएगी। वहीं, इन रोड के बनने से हिमाचल-हरियाणा आने-जाने वाले लोगों के साथ ही सचिवालय और हाईकोर्ट जाने वालों को लाभ होगा।
बता दें कि मेट्रो बनाने के रूट लगभग फाइनल चुके हैं। इसमें से एक रूट न्यू चंडीगढ़ के गांव पड़ोल से मध्य मार्ग से होते हुए पंचकूला तक जाएगा। 34 किलोमीटर के इस रूट पर काम शुरू होने पर यातायात प्रभावित होने के चलते नए रास्तों की तलाश भी शुरू होने लगी। जिन लोगों ने इन रोड को जल्दी बनाने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्हें भी लगता है कि अब जल्द फैसला उनके हक में आ सकता है क्योंकि दोनों रोड के बनने से हिमाचल-हरियाणा आने-जाने वाले लोगों के साथ ही सचिवालय और हाईकोर्ट जाने वालों को लाभ होगा। इन रोड के बनने से वर्षों से विकास के लिए तरस रहे नयागांव को भी एक नई पहचान मिल सकेगी। संवाद
पटियाला की राव के किनारे वाली रोड का चौड़ीकरण का रास्ता साफ सेक्टर-12 के सरकारी स्कूल के सामने से पटियाल की राव बरसाती नदी के साथ जाने वाली रोड (जो नयागांव के हरियाणा की सीमा के साथ लगते गांव टांडा-टांडी को जोड़ती है) की चौड़ाई मात्र 15-16 फीट की है। पिछले एक महीने में पंजाब के राज्यपाल से लेकर सीएम मान आदि कई बड़े नेताओं ने इस रास्ते का प्रयोग किया है। दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ रही आवाजाही की वजह से गांव बड़ी करोर की पंचायत के साथ मिलकर अन्य लोगों ने इस रोड को चौड़ा करने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
मास्टर प्लान की रोड पर 16 जनवरी को पेश होगी स्टेटस रिपोर्टनयागांव के मास्टर प्लान में दिखाई गई प्रस्तावित रोड को भी बनाने की बात कही थी। मास्टर प्लान में गांव नाडा से शिवालिक विहार से होते हुए कांसल, कैंबबाला हाई टेंशन वायर के नीचे रोड को दर्शाया गया है। इस पर न्यायालय ने चल रही सुनवाई के दौरान पटियाला की राव की चौड़ाई की निशानदेही कर पिलर लगाने का आदेश जारी किया और सड़क को 30 मीटर तक चौड़ी करने के लिए अधिकारियों से स्टेटस रिपोर्ट 16 जनवरी को पेश करने के लिए कहा। इस पर कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ के जल स्रोत विभाग ने पिलर लगा दिए हैं जो सड़क से बहुत दूर लगाए गए हैं जिससे सड़क के चौड़ी करने का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है लेकिन अभी पंजाब के जल स्रोत विभाग का पिलर लगाने का काम अभी बाकी है। अधिकारी अगले सप्ताह काम शुरू करने की बात कर रहे हैं। वहीं दूसरी रोड में चंडीगढ़ की जमीन शामिल होने पर अगली सुनवाई में चंडीगढ़ के अधिकारियों को भी शामिल होने के लिए कहा है। वहीं, केस में शामिल गुरबचन सिंह ने बताया कि इन दोनों रोड के बनने से यहां नयागांव के लोगों को फायदा होगा। वहीं, मध्य मार्ग पर मेट्रो के काम शुरू होने पर उस मार्ग को रोजाना इस्तेमाल करने वाले लोगों को भी परेशानी से राहत मिल सकेगी।