{"_id":"6948562410a51b5e820413d8","slug":"air-pistol-of-a-player-going-to-participate-in-a-competition-was-snatched-mohali-news-c-71-1-mli1010-137092-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे खिलाड़ी की एयर पिस्टल लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे खिलाड़ी की एयर पिस्टल लूटी
विज्ञापन
जीरकपुर। सेक्टर-23 चंडीगढ़ निवासी और डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र जसपिंदर सिंह से डेराबस्सी जाते समय एयर पिस्टल लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित एक साल से सेक्टर-86 मोहाली स्थित साल्वो शूटर्स एरीना में शूटिंग की कोचिंग ले रहा है। उसके अनुसार 28 नवंबर को कोच सौरव सैनी ने उसे डेराबस्सी स्थित गोल्डन ईगल शूटिंग अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने की सूचना दी थी। इसके लिए कोच कमल सिंह से एयर पिस्टल (मोरिनी मॉडल 162ईएल, सीरियल नंबर 27927) लेकर वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर डेराबस्सी के लिए रवाना हुआ।
शाम करीब छह बजे जब वह पटियाला-जीरकपुर रोड पर छत लाइट पॉइंट के पास पहुंचा, तो ट्रैफिक लाइट पर उसके साथ ही लाल रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक रुके। इनमें से पीछे बैठे युवक ने किसी नुकीली वस्तु से हमला करने की कोशिश की, जबकि आगे बैठे युवक ने उसकी मोटरसाइकिल की टंकी पर रखा एयर पिस्टल का बॉक्स छीन लिया। दोनों युवक बिना नंबर प्लेट की लाल पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से भाग गए। दोनों ने हेलमेट पहन रखे थे। घटना की सूचना तुरंत कोच सौरव सैनी को दी गई, जो मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पीड़ित ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन न तो एयर पिस्टल का कोई सुराग मिला और न ही आरोपियों का।पीड़ित की शिकायत पर थाना जीरकपुर पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 व 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।