{"_id":"6935dab4e49dcb6c7a0f613a","slug":"aiims-to-soon-have-a-50-bed-critical-care-unit-proving-to-be-life-saving-for-patients-mohali-news-c-71-1-spkl1025-136580-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एम्स में जल्द बनेगा 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट, मरीजों का जीवन रक्षक होगा साबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एम्स में जल्द बनेगा 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट, मरीजों का जीवन रक्षक होगा साबित
विज्ञापन
मोहाली। लंबे समय से गंभीर मरीजों के लिए क्रिटिकल केयर सुविधाओं की कमी झेल रहे जिले को अब अपना अत्याधुनिक 50 बेड वाला क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) मिलने वाला है। यह यूनिट फेज-6 स्थित डाॅ. बीआर आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में स्थापित की जाएगी, जिसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। यह कदम नागरिकों के लिए जीवन रक्षक साबित होगा। वर्तमान में गंभीर रूप से बीमार या घायल मरीजों को क्रिटिकल केयर के लिए तुरंत चंडीगढ़ के पीजीआई या जीएमसीएच-32 रेफर करना पड़ता है। इससे बहुमूल्य समय बर्बाद करने वाली यह रेफरल की मजबूरी अक्सर मरीजों के जीवन को खतरे में डाल देती है। नई सीसीयू के शुरू होने से, इन गंभीर मरीजों को गोल्डन ऑवर के भीतर शहर में ही उच्च स्तरीय जीवन रक्षक सुविधा मिल सकेगी। इससे मोहाली के स्वास्थ्य ढांचे पर स्थानीय निवासियों का भरोसा मजबूत होगा।
आधुनिकता से सुसज्जित, 15 माह में लक्ष्य
इस महत्वपूर्ण परियोजना का क्रियान्वयन पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन (पीएचएससी) द्वारा किया जा रहा है। 15 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। पीएचएससी फेज-8 के एक्सईएन ईशान गोयल ने पुष्टि की है कि सीसीयू का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और 15 महीनों में यूनिट पूरी तरह तैयार हो जाएगी। यह सुविधा शुरू होने से जिले के हजारों मरीजों को राहत मिलेगी और रेफरल केसों में भारी कमी आएगी।
सीसीयू की प्रमुख विशेषताएं
* इंटेंसिव केयर: 10 बेड का आईसीयू (जिसमें 2 पीडियाट्रिक बेड) और 6 बेड का एचडीयू (2 पीडियाट्रिक बेड सहित)।
* आइसोलेशन: 24 बेड का आइसोलेशन वार्ड और 2 आइसोलेशन रूम।
* आपातकालीन विंग: 5 बेड की इमरजेंसी यूनिट, जिसमें 2 रेड, 2 येलो और 1 ट्राइएज बेड शामिल हैं।
* अन्य सुविधाएं: यूनिट में आधुनिक ऑपरेशन थियेटर (ओटी), एलडीआर (लेबर, डिलीवरी और रिकवरी) और प्वाइंट आफ केयर लैब की भी व्यवस्था होगी।
यह पूरा प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। मोहाली सहित, पंजाब के 23 जिलों में इसी तर्ज पर क्रिटिकल केयर यूनिटें तैयार की जा रही हैं, जो राज्यव्यापी स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम है।