फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After the patient is discharged from the hospital, now proper care will be taken at home too.

मरीज की अस्पताल से छुट्टी के बाद अब घर में भी होगी उचित देखभाल

Mon, 07 Mar 2022 01:32 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
After the patient is discharged from the hospital, now proper care will be taken at home too.
मोहाली। मरीज की अस्पताल से छुट्टी होने पर घर में भी उसकी उचित तरीके से देखभाल हो पाए, साथ ही मरीज की जल्द तंदरुस्ती के लिए सही तरीके से साफ-सफाई और उचित डाइट मिल पाए, इसके लिए सेहत विभाग ने नया अभियान शुरू किया है। इसके तहत सेहत विभाग ने केयर कंपैनियन प्रोग्राम की शुरूआत की है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर भी इस मौके मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से मरीज और उनके परिजनों को घर में उनका ख्याल रखने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसा होने से मरीज अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर जाकर जल्द ही तंदरुस्त हो सकता है। अगर मरीज खुद और उसके पारिवारिक सदस्य साफ सफाई, दवाई, सही खाना पीना और अन्य छोटी-छोटी चीजों के बारे में जागरूक होंगे, तो मरीजों को ज्यादा मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को इंफेक्शन से बचाना बहुुत जरूरी है।
विज्ञापन

ऐसा करें तो बचेंगे इंफेक्शन से
सिविल सर्जन ने कहा कि साफ-सफाई न होने के कारण जहां बीमारी बढ़ सकती है, वहीं, देखभाल करने वाले भी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। हाथों की सफाई से लोग होने बीमारियों से 90 फीसदी बच सकते हैं। ऐसे में खाना खाने से पहले और बाद में हाथ धोने बहुत जरूरी हैं। बीमार व्यक्ति को छूने और बाद में हाथ धोने चाहिए। अगर हाथों के नाखून बढ़े हुए हैं तो उन्हें धोने का कोई फायदा नहीं है। बीमार व्यक्ति को खाना खिलाने से पहले हाथ जरूर धोने चाहिए। सफाई के लिए साबुन, तरल पदार्थ आदि प्रयोग किया जा सकता है। इतना ही नहीं मरीजों की खबर लेने आने वाले लोगों को मरीज के कमरे या वार्ड में भी लेकर नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन

मरीज की इन चीजों पर भी दे ध्यान
सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने कहा कि अस्पताल के किसी भी बिस्तरे पर बैठकर खाना न खाएं। अस्पताल में कहीं भी थूका न जाए। अगर मरीज पर कहीं जख्म हुआ है तो उसकी अच्छी तरह देखभाल की जाए। जख्म पर इस्तेमाल की जाने वाली पट्टी को और मरीज के घर जाने पर टांकों को सूखा और साफ रखा जाए। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी चीज प्रयोग न करें। अपनी मर्जी से दवाई कभी भी बंद न करें और मरीज की अच्छी सेहत के लिए अच्छी खुराक के साथ हल्का व्यायाम भी करवाया जाए। इस मौके पर डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. दलजीत सिंह परदेसी, एएचमओ डॉ. मनिंदर कौर समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed