फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After the notice, AAP Block Pradhan visited Krishna Nagar

Mohali News: नोटिस के बाद आप ब्लॉक प्रधान ने कृष्णा नगर का किया दौरा

Mon, 02 Dec 2024 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Mon, 02 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
After the notice, AAP Block Pradhan visited Krishna Nagar
लोग बोले- इलाके से धारा 4 को खत्म करे सरकार संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नयागांव। इलाके के वार्ड नंबर 3 में लोगों को वन विभाग ने नोटिस जारी किया है। इसे लेकर रविवार को नयागांव से आम आदमी पार्टी की ब्लॉक प्रधान कांता शर्मा ने रविवार को इलाके का दौरा कर लोगों से वन विभाग के नोटिस के बारे में जानकारी ली। लोगों ने प्रधान को बताया कि वे 15 वर्षों से इस इलाके में रह रहें है और पहले कभी किसी सरकारी कर्मचारी ने निर्माण के लिए नहीं रोका।

अब इतने वर्षों बाद वन विभाग के नोटिस ने रातों की नींद उड़ा दी है। ब्लॉक प्रधान से कृष्णा नगर के लोगों ने मुलाकात के दौरान कहा कि इलाके में लगी धारा 4 हटाई जाए। उनसे आश्वासन मांगा कि घरों को किसी भी तरह का नुकसान न हो। इस पर ब्लॉक प्रधान ने लोगों को कहा कि उनकी सरकार लोगों को उजाड़ने का नहीं बसाने का काम करती है। साथ ही कहा कि इसके लिए कानूनी सलाह भी ली जाएगी, वहीं उन्होंने लोगों को जल्द इलाके की मंत्री अनमोल गगन मान से मिलवाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed