फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After getting the Corona vaccine in Mohali, online certificate is not available, people are getting worried by circling

मोहाली में कोरोना का टीका लगवाने के बाद नहीं मिल रहा ऑनलाइन सर्टिफिकेट, लोग चक्कर लगाकर हो रहे परेशान

Sun, 02 May 2021 02:46 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
After getting the Corona vaccine in Mohali, online certificate is not available, people are getting worried by circling
मोहाली। कोरोना टीकाकरण की मुहिम जिले में जोरशोर से चल रही है। इसमें हिस्सा लेकर लोग रोजाना कोरोना का टीका लगवा रहे हैं। लेकिन इसके बाद लोगों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट नहीं मिल पा रहा है और लोगों को अस्पताल के चक्कर लगाने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट एक ऐसा दस्तावेज है, जो आने वाले दिनों में लोगों के लिए अहम साबित हो सकता है। अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के अलावा कई कार्यालयों में इसकी जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में लोग ऑनलाइन सर्टिफिकेट न मिलने से परेशान होकर अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है। लोग टीकाकरण के लिए आगे भी आ रहे हैं। बहुत से सेहत कर्मियों, फ्रंट लाइन वर्कर्स और बुजुर्ग वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से ऑनलाइन सर्टिफिकेट न मिलने से बहुत से लोग परेशान हैं। बात दें कि टीकाकरण होने के बाद मोबाइल फोन पर एक मैसेज आता है। जिसमें दिए लिंक को ओपन करने पर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट खुल जाता है। जिसे डाउनलोड किया जा सकता है। पिछले दो-तीन दिन से मैसेज नहीं आने और ऑनलाइन सर्टिफिकेट ओपन नहीं होने की शिकायत लोग कर रहे हैं। मोहाली के ही रहने वाले जसबीर सिंह बताते हैं कि उन्होंने तीन दिन पहले वैक्सीन की डोज लगवाई थी। बताया गया था कि फोन पर लिंक मिलेगा, जिसे ओपन कर सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकेगा। अभी तक वैक्सीनेशन का न तो मैसेज ही आया और न ही कोई लिंक भेजा गया। जसबीर सिंह ने सर्टिफिकेट के लिए अस्पताल में संपर्क किया तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही अमित कुमार के साथ भी हुआ। अमित ने दो दिन पहले वैक्सीन की दूसरी डोज ली थी। अमित बताते हैं कि पहली डोज लेने के बाद उनके फोन पर मैसेज आया था। जिसमें वैक्सीन की पूरी जानकारी के साथ एक लिंक दिया गया था। जिस पर क्लिक कर उन्हें वैक्सीन की पहली डोज का सर्टिफिकेट मिल गया था। अब दो दिन पहले उन्होंने दूसरी डोज ली। जिसके बाद उनके फोन पर अभी तक कोई मैसेज नहीं आया। इस बारे में अस्पताल में संपर्क करने पर कोई जवाब नहीं दिया गया।

ऐसे से बहुत से लोग हैं जिन्हें वैक्सीनेशन के बाद ऑनलाइन सर्टिफिकेट नहीं मिला। ये लोग अब अस्पताल से संपर्क कर रहे हैं, जहां से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा। इस बारे में मोहाली की सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर का कहना है कि वैक्सीनेशन के दौरान व्यक्ति का आधार नंबर व फोन नंबर दर्ज किए जाते हैं। जिन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाता हैै। बाकी की प्रक्रिया ऑनलाइन है। उन्होंने कहा कि संभव है किन्हीं तकनीकी कारणों के चलते कुछ लोगों को सर्टिफिकेट मिलने में परेशानी हुई हो, लेकिन वैक्सीनेशन का ऑनलाइन डाटा दर्ज होने के बाद सर्टिफिकेट मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed