फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accidents continue unabated at Lalru ITI Chowk; commuters' lives are at risk

Mohali News: लालड़ू आईटीआई चौक पर थम नहीं रहीं दुर्घटनाएं, यात्रियों की जान पर बनी है आफत

Sun, 12 Jul 2026 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Accidents continue unabated at Lalru ITI Chowk; commuters' lives are at risk
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित आईटीआई चौक हादसों का केंद्र बन गया है। यहां हर वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। इन हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि अनेक लोग घायल हुए हैं और वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके बावजूद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस गंभीर समस्या पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। फोरलेन बनने के बाद भी आईटीआई चौक पर हादसों में कमी नहीं आई है। यह चौक लालड़ू गांव और हंडेसरा मार्ग को जोड़ता है। यह नारायणगढ़ सहित अन्य शहरों के लिए महत्वपूर्ण लिंक सड़क है। हंडेसरा मार्ग पर दर्जनों गांव, प्राइवेट कॉलेज, क्रशर जोन हंडेसरा के अलावा चौक के पास सरकारी अस्पताल, आईटीआई, अनाज मंडी, फैक्टरियों और सामान्य बाजार सहित कई अन्य सार्वजनिक व निजी संस्थान हैं।
विज्ञापन

चौक पर भारी भीड़ और चुनौतियां
लालड़ू के किसानों का अपने खेतों में आना-जाना भी इसी चौक से होता है। चौक पर हर समय वाहनों की भारी भीड़ रहती है। सड़क पार करना बेहद मुश्किल हो जाता है। हादसों को रोकने और जाम से निपटने के लिए यहां ट्रैफिक पुलिस बूथ और ट्रैफिक लाइट लगाई गई है। ट्रैफिक लाइट व्यवस्था से हादसों में कमी आई है। हालांकि, कुछ हरियाणा रोडवेज बस और अन्य वाहन चालकों की लापरवाही से हर समय हादसा होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन



ओवरब्रिज की मांग और मंत्रालय का इनकार
राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं के अलावा स्थानीय लोगों उदय राणा, प्रेम राणा, बिट्टू और चंद्रपाल ने प्रशासन तथा एनएचएआई से इस चौक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की है। सांसद डॉ. धरमवीर गांधी ने 8 अगस्त 2024 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। उन्होंने ओवरब्रिज बनाने की मांग की थी। हालांकि, मंत्रालय ने विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए ओवरब्रिज निर्माण से इनकार कर दिया। निवासियों की प्रशासन से मांग है कि आईटीआई चौक पर बढ़ रहे हादसों को देखते हुए जल्द से जल्द ओवरब्रिज बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्षों के प्रमुख हादसे
27 जनवरी 2020 को एक सड़क हादसे में 14 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। उसकी मां और बहन सहित तीन लोग घायल हुए।
20 जुलाई 2020 को कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हुआ।

3 दिसंबर 2020 को कार की टक्कर से घास लेकर जा रहे किसान की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए।

14 जनवरी 2021 को घने कोहरे के कारण बस, टैंकर और कार की टक्कर हो गई। इससे करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।

20 फरवरी 2024 को मिट्टी से भरे टिप्पर के नीचे कुचले जाने से 17 वर्षीय स्कूली छात्रा भावना की मौत हो गई।

10 जुलाई 2026 को शुक्रवार तड़के हुए फॉर्च्यूनर हादसे में मनजोत सिंह और रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।


आईटीआई चौक पर हो रहे हादसों को रोकने को लेकर एसडीएम डेराबस्सी के साथ बैठक हुई है। एसडीएम इस संदर्भ में प्रयास में लगे हैं। यहां पर फ्लाईओवर बनाना प्रशासन का काम है। हमारा हमेशा प्रयास रहता है कि बैरिकेडिंग करके हादसों को रोका जा सके। - विक्रमजीत सिंह बराड़, पुलिस अधीक्षक, डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed