फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Aam Aadmi Clinics will reduce the burden of District Hospitals and PGI: Mann

आम आदमी क्लीनिकों से जिला अस्पतालों व पीजीआई का घटेगा बोझ : मान

Sun, 24 Jul 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Clinics will reduce the burden of District Hospitals and PGI: Mann
मोहाली। राज्य के लोगों को उनके घरों के पास ही बढ़िया इलाज मुहैया करवाने के लिए सेहत विभाग द्वारा आम आदमी क्लीनिक बनाए जा रहे हैं। इनमें 100 तरह के टेस्ट व अन्य सुविधाएं लोगों को मिलेंगी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं मरीज ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेकर अपनी सुविधा के हिसाब से इलाज करवा पाएंगे। इससे जहां सिविल अस्पतालों के साथ ही पीजीआई जैसे बड़े संस्थानों पर मरीजों का बोझ कम करने में मदद मिलेगी। यह बात मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को मोहाली में कहीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्लीनिकों के लिए स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 1972 पदों के लिए 2140 लोगों ने आवदेन किया है। इसमें एमबीबीएस डॉक्टर तक शामिल हैं। वह फेज-पांच में स्थापित की जा रही आम आदमी क्लीनिक का जायजा लेने के लिए पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री करीब ढाई बजे क्लीनिक पर पहुंचे। उन्होंने करीब 15 मिनट वहां पर बिताकर क्लीनिक के काम पर संतुष्टि जताई। साथ ही जिला सेहत विभाग व प्रशासन के अधिकारियों से विस्तार से सवाल-जवाब किए। इतना ही नहीं प्रोजेक्ट के साथ जुड़ी टीम से भी उन्होंने बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि आम आदमी क्लीनिक दो चरणों में बनाए जा रहे हैं। पहले चरण में 15 अगस्त को आजादी दिवस पर 75 क्लीनिक शुरू होंगे। इससे लोगों को फ्री में अच्छी सेहत सुविधाएं मिलेगी। हरेक क्लीनिक में मरीजों के इलाज व बीमारियों का पता लगाने के लिए एमबीबीएस डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स, अन्य स्टाफ व चार पांच मुलाजिम रहेंगे। क्लीनिकों में 100 तरह के टेस्ट होंगे। साथ ही 41 तरह के मुफ्त पैकेज दिए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्लीनिकों में 90 फीसदी मरीजों का इलाज होगा। सिर्फ गंभीर मरीजों को ही आगे इलाज के लिए भेजा जाएगा।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा, विधायक कुलवंत सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव वेनू प्रसाद, प्रमुुख सचिव पीडब्ल्यूडी अनुराग वर्मा, सेहत सचिव अजॉय कुमार शर्मा, डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीसी अमित तलवार व एसएसपी विवेकशील सोनी हाजिर थे।
कुछ ऐसे दिखेंगे आम आदमी क्लीनिक
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भर में बनाए जा रहे 75 आम आदमी क्लीनिक एक ही तर्ज पर बनाए जा रहे हैं। इनमें डॉक्टर का कमर, रिस्पेशन-कम-वेटिंग एरिया, फार्मेसी के साथ ही स्टाफ व मरीजों के लिए अलग-अलग शौचालय की सुविधा रहेगी। क्लीनिकों में बैठने के लिए करीब 15 कुर्सियों का इंतजाम रहेगा। लोगों को दवाइयां व टेस्ट की सुविधा फ्री रहेगी।

पांच सालों में बनेंगे 16 मेडिकल कॉलेज
मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए सरकार पूरी ताकत से लगी हुई है। पांच साल में राज्य में 16 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इससे जहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। वहीं युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई के लिए कई विकल्प मिलेंगे। इसके अलावा रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed