फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A youth was attacked with knives after an altercation near a liquor shop, resulting in his death

Mohali News: ठेके के पास कहासुनी के बाद युवक पर चाकुओं से किया हमला, मौत

Fri, 04 Jul 2025 12:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A youth was attacked with knives after an altercation near a liquor shop, resulting in his death
जीरकपुर। जीरकपुर-पटियाला रोड पर शराब के ठेके के पास 31 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात बुधवार-वीरवार की की रात दो बजे की है। मृतक युवक की पहचान चंदन सिंह निवासी गांव बेहड़ा (डेराबस्सी) के रूप में हुई है। हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। चंदन सिंह पर जब हमला हुआ तब वह अपने दो दोस्तों के साथ था। हमलावरों ने चाकू से सिर और पीठ पर वार गए। बताया जा रहा है कि सभी ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन

घायल चंदन सिंह को जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीरकपुर थाना पुलिस ने इस मामले में मृतक चंदन सिंह के पिता राम बिहारी के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। चंदन सिंह की हत्या क्यों और किस वजह से हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस को एक ढाबे से सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस को चंदन के साथ आए उसके दो दोस्त भी संदिग्ध लग रहे हैं। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चंदन सिंह की गांव बेहड़ा में मोबाइल की दुकान है। उसके पिता की साथ ही करियाना स्टोर है। चंदन सिंह रात करीब 9 बजे अपने दो दोस्तों के साथ ऑटो में जीरकपुर आया था। पुलिस के मुताबिक चंदन के दोस्तों ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे चंदन सिंह की पटियाला रोड पर एकेएस कॉलोनी की तरफ जाती सड़क के नजदीक स्थित शराब के ठेके के सामने कुछ युवकों से मामूली हो गई। यह देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान तीन हमलावरों ने चंदन की पीठ पर दो और सिर पर एक चाकू से हमला कर दिया। चंदन लहूलुहान होकर गिर पड़ा, आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने पहुंचे चंदन के एक रिश्तेदार ने बताया कि चंदन की मौत से कुछ देर पहले उसके पिता ने उसे फोन किया था। उन्होंने पूछा कि वह कब तक घर लौटेगा। इस पर चंदन ने जवाब दिया कि वह थोड़ा लेट हो जाएगा, आप खाना खाकर सो जाना। बेटे की यह आखिरी बात पिता से हुई थी। घटना के बाद चंदन के दोनों दोस्त उसे ऑटो में डालकर जीरकपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत बताकर भर्ती करने से मना कर दिया। सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। मां और बहनें बेसुध हो गई।


लोगों में गुस्सा, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग

घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है। आसपास के लोगों का कहना है कि यहां होटलों में गलत काम होता है। यहां अक्सर झगड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि इसी पटियाला रोड पर शराब का ठेका है जहां देर रात तक शराब पीने और झगड़ों की घटनाएं होती हैं। पुलिस की गश्त नाममात्र की है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed