फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   A woman kidnapped along with car in derabassi of punjab

बच्चों की फीस भरने गया था युवक, कार को पत्नी के साथ ले गए लुटेरे, चलती कार से फेंका

Fri, 08 Jan 2021 02:41 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Fri, 08 Jan 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
A woman kidnapped along with car in derabassi of punjab
कार लूट के बाद मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़ अंबाला हाईवे पर दिनदहाड़े कार लूट का मामला सामने आया है। युवकों ने कार में बैठी महिला को भी अगवा कर लिया। कुछ दूर जाने के बाद आरोपी उसे चलती कार से फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने पति की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पंजाब के डेराबस्सी में ग्रीन वैली कालोनी गांव दंदराला निवासी राजीव चंद गुरुवार को अपनी पत्नी रितु के साथ टाटा टिएगो कार में हाईवे स्थित श्री सुखमनी स्कूल में अपने बच्चों की फीस भरने आए थे। राजीव ने बताया कि वह हाईवे किनारे कार खड़ी कर स्कूल में चले गए।
विज्ञापन



पत्नी कार में बैठी थीं। उनके जाने के कुछ देर बाद ही दो लुटेरे जबरन कार में घुसे। एक ने पत्नी का मुंह दबा लिया और दूसरे ने कार लालड़ू की ओर दौड़ा दी। रास्ते में दप्पर टोल प्लाजा पर लुटेरों ने रितु को कार से नीचे फेंक दिया और डेराबस्सी की ओर फरार हो गए। शातिर लुटेरों ने कार वापस इसलिए मोड़ ली कि कहीं टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों में कैद न हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रितु ने मोबाइल से पति को फोन कर वारदात की जानकारी दी। इसके बाद राजीव ने पुलिस को सूचित किया। शहर में दिनहाड़े कार लूट से हड़कंप मच गया। एसपी देहात रवजोत कौर ग्रेवाल, डीएसपी गुरबख्शीश सिंह व थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर सतिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और इलाके की नाकाबंदी कराई। 


डेराबस्सी थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर सतिंद्र सिंह ने बताया कि कार मालिक राजीव चंद की शिकायत पर दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ अपहरण और कार लूट का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही डेराबस्सी की ओर जाते हाईवे के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed