{"_id":"67fac0fd2b606d3ec70e3634","slug":"a-speeding-car-hit-two-bike-riders-one-died-the-other-got-injured-mohali-news-c-71-1-mli1005-127807-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर-शताबगढ़ रोड पर तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सत्यम के रूप में हुई है। वह भागलपुर (बिहार) का रहने वाला है। वह वर्तमान में जीरकपुर में रहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ढकोली में हर्मिटेज सोसाइटी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले दानी शाह ने बताया कि उनका बेटा सत्यम अपने दोस्त सिट्टू पासवान के साथ बाइक पर घर लौट रहा था। जब वे उससे करीब 100 मीटर की दूरी पर थे, तभी पीछे से तेज गति से आती एक मारुति जैन कार ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे में सत्यम की मौत हो गई जबकि सिट्टू पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सत्यम के शव को डेराबस्सी सरकारी अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। दानी शाह के बयान के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई राज कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा आरोपी चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।