{"_id":"621bd4902951fd2085470aa9","slug":"a-new-case-of-cheating-of-one-crore-thirty-lakhs-has-been-registered-against-the-builder-of-gbp-group-mohali-news-pkl4432856122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीबीपी ग्रुप के बिल्डर पर एक करोड़ तीस लाख की ठगी का नया केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीबीपी ग्रुप के बिल्डर पर एक करोड़ तीस लाख की ठगी का नया केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। जीबीपी ग्रुप के बिल्डर अपने निवेशकों और बैंकों के साथ कई हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करके विदेश भाग गए हैं। इसके बाद निवेशकों की ओर से कई केस दर्ज करवाए गए हैं। लेकिन यह सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। जीरकपुर पुलिस की ओर से विनोद प्रकाश अत्री निवासी रजिंदर नगर, जिला बरेली, उतर प्रदेश की शिकायत पर जीबीपी बिल्डर के खिलाफ एक करोड़ तीस लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने जीबीपी कंपनी में एक करोड़ 30 लाख रुपये जीबीपी सेंट्रम में निवेश किए थे। इसके लिए उन्होंने तीन साल का एग्रीमेंट भी किया था और इसके मुताबिक हर महीने ब्याज के रूप में पैसे देने के लिए चेक दिए थे। इसके अलावा कंपनी के एग्रीमेंट में यह भी लिखा था कि अगर कंपनी तीन साल में प्रोजेक्ट पूरा कर उन्हें कब्जा नहीं देती तो वह एग्रीमेंट के मुताबिक पूरे पैसे ब्याज सहित वापस कर देंगे। लेकिन न तो कंपनी ने प्रोजेक्ट पूरा किया और न ही उनके पैसे वापस लौटाए। इसके बाद उन्होंने दिसंबर, 21 में जीबीपी बिल्डर के खिलाफ एसएसपी मोहाली के पास शिकायत दर्ज करवाई थी।
इस मामले की जानकारी देते हुए थाना जीरकपुर के जांच अधिकारी ने बताया कि एसपी मोहाली की जांच के बाद एसएसपी मोहाली के आदेश पर जीबीपी ग्रुप के बिल्डरों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
इस मामले की जानकारी देते हुए थाना जीरकपुर के जांच अधिकारी ने बताया कि एसपी मोहाली की जांच के बाद एसएसपी मोहाली के आदेश पर जीबीपी ग्रुप के बिल्डरों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन