फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A motorcyclist died because of a stray animal sitting on the road

Mohali News: सड़क पर बैठे लावारिस पशु के कारण मोटरसाइकिल सवार की मौत

Sun, 23 Mar 2025 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
A motorcyclist died because of a stray animal sitting on the road
डेराबस्सी। बस स्टैंड के पास एक मोटरसाइकिल सड़क पर बैठे पशु से टकरा गई। दुर्घटना में 27 वर्षीय मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिथलेश पुत्र रामेश्वर निवासी ईसापुर रौनी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस स्टैंड के पास सड़क पर कई लावारिस पशु बैठे हुए थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल चालक को सड़क पर बैठा एक पशु नजर नहीं आया, जिससे उसकी पशु से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। मोटरसाइकिल सवार भी सड़क से नीचे गिर गया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना को लेकर लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि डेराबस्सी प्रशासन सड़कों पर घूम रहे पशुओं पर नियंत्रण पाने में विफल रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण आवारा पशु मुख्य सड़कों तक पहुंच गए हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। लाखों रुपये की लागत से खरीदा गया आवारा पशुओं को पकड़ने वाला वाहन भी नगर परिषद कार्यालय में शोपीस बना हुआ है।

चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर दिनभर वाहनों का आवागमन रहता है। डेराबस्सी में सैकड़ों आवारा पशु घूम रहे हैं। ये पशु शहर से बाहर जाने वाली मुख्य सड़क सहित अन्य सड़कों पर झुंड में घूमते और बैठते हैं। पहले ये जानवर मुख्य सड़क पर बने फ्लाईओवर के नीचे खाली जगह पर बैठे रहते थे। अब यहां रेलिंग लगा दी गई है और रास्ता बंद कर दिया गया है, जिसके कारण ये जानवर सड़कों पर घूमते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed