फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A man was duped of Rs 17 lakh in the name of online share trading.

Mohali News: ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यक्ति से 17 लाख की ठगी

Fri, 17 Oct 2025 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
A man was duped of Rs 17 lakh in the name of online share trading.
पंचकूला। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर सेक्टर-14 निवासी एक व्यक्ति से करीब 17.15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-20 साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से निकिता शर्मा नाम की महिला ने संपर्क किया। उसने खुद को शेयर ट्रेडिंग में एक्सपर्ट बताते हुए उन्हें व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़ लिया। इसके बाद उन्हें वेबसाइट पर खाता खोलने के लिए कहा गया और वहां मोबाइल नंबर व पासवर्ड डालकर लॉगइन करवाया गया। कुछ दिनों बाद ठगों ने अलग-अलग बैंक खातों में निवेश के नाम पर रकम ट्रांसफर करने को कहा। शिकायतकर्ता ने ठगों के कहने पर खातों से पैसे ट्रांसफर कर दिए। इस तरह आरोपियों ने 17.15 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा करवाए गए। ठगों ने दावा किया कि यह रकम जल्द ही मुनाफे सहित वापस आ जाएगी, लेकिन रकम न मिलने पर शिकायतकर्ता को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed