फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A drunk man fired three rounds at a family traveling in a Fortuner car.

Mohali News: शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने फॉर्च्यूनर कार सवार परिवार किए तीन राउंड फायर

Tue, 17 Dec 2024 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
A drunk man fired three rounds at a family traveling in a Fortuner car.
नोट. इसे ऑनलाइन ना चलाएं
विज्ञापन


शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने फॉर्च्यूनर कार सवार परिवार किए तीन राउंड फायर

-महिला साथी के साथ एंडेवर कार में था आरोपी, एक गोली कार पर लरी, दो नजदीक से गुजरी

- हाथ घुमाकर दशा न बदलते तो परिवार के किसी भी सदस्य की हो सकती थी मौत

संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। सोहाना क्षेत्र में पड़ते लांडरां की सड़क के एक मोड़ पर पर साइड न देने को लेकर हुए विवाद के दौरान शराब के नशे में एंडेवर कार में सवार एक व्यक्ति ने फॉर्च्यूनर कार में सवार लांडरां के पंच ग्ररपीत सिंह व उनके परिवार पर तीन राउंड फायरिंग कर डाली। इस दौरान पंच ने उसका हाथ पकड़कर दूसरी ओर कर दिया। गनीमत रही कि एक गोली कार में लगी और दो नजदीक से गुजर गई और इस वारदात में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले व्यक्ति के साथ उसकी एक महिला साथी भी कार में सवार थी और यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि दोनों ने शराब पी रखी थी।
फॉर्च्यूनर कार पर फायरिंग करने के बाद दोनों अपनी हरियाणा नंबर की एंडेवर कार में मोहाली की ओर फरार हो गए। यह फायरिंग लांडरां के रहने वाले मौजूदा पंच गुरप्रीत सिंह और उनके परिवार पर की गई है। गुरप्रीत सिंह का आरोप है कि अगर वह फायरिंग करने वाले युवक का हाथ न घुमाते तो पिस्टल से निकली गोली से उसके समेत उनके परिवार के किसी भी सदस्य की मौत हो सकती थी। उन्होंने बताया कि आरोपी का हाथ पकड़कर अगर दूसरी तरफ नहीं किया होता तो गोली कार पर नहीं उनको सीधा लग सकती थी। गोलियां चलाने के बाद आरोपी युवक व उसकी महिला साथी अपनी एंडेवर कार में मोहाली की तरफ फरार हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद सोहाना थाने के एसएचओ पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से चले हुए कारतूस भी अपने कब्जे में लिए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी की कार का नंबर नोट कर लिया गया है। पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन


लांडरां के पंच गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनका खेतीबाड़ी और कार वॉशिंग का कारोबार है। वह अपनी पत्नी, बहन, भतीजी और भाई के साथ मोहाली में शॉपिंग करने गए थे। देर शाम शॉपिंग करने के बाद अपनी फॉर्च्यूनर कार में गांव लांडरां लौट रहे थे। जब वह लांडरां में मोड़ पर पहुंचे तो खरड़ से आ रही एंडेवर कार ने मोड़ के एक तरफ अपनी कार से टक्कर मार दी। सामने से उनकी कार खड़ी थी। एंडेवर कार के चालक ने उन्हें कार एक तरफ करने को कहा। गुरप्रीत ने उन्हें कहा कि दूसरी तरफ पत्थर पड़ा है, वह गाड़ी घुमाएंगे तो उनकी गाड़ी का नुकसान होगा। इस बात को लेकर शराब के नशे में धुत एंडेवर कार चालक और उसकी साथ बैठी महिला दोनों कार से उतरे और उन्हें गालियां देने लगा। जब वह बात करने कार से उतरे तो उसने रिवॉल्वर निकाल ली और फायर कर दिए। गुरप्रीत ने नीचे झुककर तुरंत उसका हाथ पकड़कर दूसरी ओर घुमा दिया। इस कारण एक गोली उनकी कार की खिड़की पर लगी और दो गोलियां आसपास से निकल गई। गनीमत रही की उनकी जान बच गई। फायरिंग के बाद दोनों एंडेवर कार में मोहाली की तरफ फरार हो गए। उनकी गाड़ी का नंबर नोट कर लिया गया है। गाड़ी हरियाणा में करनाल के नंबर की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स

गोली चलने की सूचना मिलने के बाद सोहाना थाने के एसएचओ टीम सहित मौके पर पहुंच गए थे। रोड रेज के मामले में शिकायत के बाद फायरिंग हुई है। पुलिस जांच कर रही है। मामला दर्ज करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच के बाद अलग कार्रवाई की जाएगी। -हरबीर सिंह अटवाल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed