फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A cow dies after falling into an open drain in Chandheri, angering villagers

Mohali News: चांदहेड़ी में खुले नाले में गिरी गाय की मौत, ग्रामीणों में रोष

Sun, 06 Sep 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
A cow dies after falling into an open drain in Chandheri, angering villagers
लालड़ू। गांव चांदहेड़ी में एक खुले पांच फीट गहरे नाले में गिरने से गाय की मौत हो गई। ग्रामीणों ने नगर काउंसिल लालड़ू पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, नगर काउंसिल को कई बार नाले को स्लैब डालकर ढकने की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस हादसे के बाद ग्रामीणों में काउंसिल अधिकारियों के प्रति गुस्सा है। शुक्रवार को गाय नाले में गिर गई। ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, पर उसे बचाया नहीं जा सका। गाय की मौत के बाद ग्रामीणों ने उसे विधि-विधान से दफनाया। उन्होंने प्रशासन और नगर काउंसिल से नाले की जल्द मरम्मत कर उसे ढकने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। नगर काउंसिल लालड़ू के ईओ अशोक पथरियां ने कहा कि नाले को जल्द ढक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed