फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   युवती को अगवा किया, मारपीट कर छोड़ा

युवती को अगवा किया, मारपीट कर छोड़ा

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Mohali
Mohali Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहाली। जलालाबाद से मोहाली आई एक युवती को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। उसके साथ मारपीट की गई। बाद में उसे छोड़ दिया गया। हरियाणा के एक गांव से उसके माता-पिता उसे मोहाली लाए और पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

थाना मटौर पुलिस ने जलालाबाद निवासी युवती की शिकायत पर रमन कुमार उर्फ रिंकू, सुखदयाल, रमेश चंद, पुष्पा रानी, निशु बाला (सभी निवासी जलालाबाद) रजिंदर कुमार निवासी सिरसा और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ परचा दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी दिसंबर में तय है। शादी की खरीददारी के संबंध में वह मोहाली आई थी और फेज 3ए स्थित अपने रिश्तेदारों के घर में ठहरी थी। 17 नवंबर की रात आरोपी वहां आए और उसे अगवा करके ले गए।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि आरोपी पहले उसे हरियाणा में सिरसा स्थित गांव जोदका ले गए। फिर वहां से ट्रेन से लखनऊ ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की गई, जबरन उसे शादी के कपड़े पहनाए गए और रमन कुमार उर्फ रिंकू ने उसके साथ जबरदस्ती शादी की। रिंकू ने जबरदस्ती उससे कुछ कागजात पर दस्तखत भी कराए। फिर वह उसे गांव जोदका वापस ले आए और कोई नशीली चीज खिला कर उसे जोदका में छोड़ दिया। जहां से उसके माता-पिता उसे को मोहाली लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को फिलहाल युवती की कहानी कुछ संदिग्ध लग रही है। अपहरणकर्ता भी जलालाबाद के हैं और वह सभी को जानती है। ट्रेन से लखनऊ ले जाने की बात भी हजम नहीं हो रही। पुलिस को लगता है कि युवती कुछ छिपा रही है। अपहरण की कहानी के पीछे कुछ और हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed