फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर को जल्द मिलेगी पाईपलाईन के माध्यम से गैस

जीरकपुर को जल्द मिलेगी पाईपलाईन के माध्यम से गैस

Fri, 23 Nov 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर को जल्द मिलेगी पाईपलाईन के माध्यम से गैस

विज्ञापन
- टोरेंट गैस को जीरकपुर के साथ साथ डेराबस्सी और लालड़ूू तक का जिम्मा
- गैस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गैल) की राजपुरा से गुजरती पाइपलाइन से मिलेगा लाभ

अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। देशभर में पाइपलाइन के माध्यम से भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के पहल के अंतर्गत वीरवार को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दसवें सिटी गैस डिब्सट्रीब्यूशन (सीजीडी) प्रोजेक्ट की दसवी बिडिंग की आधारशिला का नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन से सीधा प्रसारण जीरकपुर के एक रिजॉर्ट में प्रसारित किया गया। मंत्रालय का उद्देश्य देश के हर घर को पर्यावरण मैत्री गैस सुलभता से उपलब्ध करवाना है। पंजाब के लिए इस बिडिंग में साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिले के जीरकपुर, डेराबस्सी और लालड़ूू सहित पटियाला और संगरूर जिलों के भौगोलिक क्षेत्र का जिम्मा टोरेंट गैस को दिया गया है। सीजीडी सेक्टर में प्राकृतिक गैस चार विभिन्न सैगमेंटों में इस्तेमाल की जा सकती जिसमें कोम्प्रेस्ड नैचूरल गैस (सीएनजी) जो कि आटो के लिए है, पाईप्ड नैचूरल गैस (पीएनजी) जो कि घरेलू अनुष्ठानों के लिये है, व्यवसायिक (कामर्शियल) और औद्योगिक (इंडस्ट्रियल) है।

इस अवसर पर कंपनी के वाइस प्रेजीडेंट पंकज कुमार पाल ने बताया कि गैस अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गैल) की पाइप राजपुरा से गुजर रही है जो कि योजनाबद्ध तरीके से जीरकपुर के साथ लगते अर्बन और ग्रामीण के निवासियों के घर घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि संगरूर, पटियाला जिलों को मिलाकर कंपनी 1500 करोड़ रुपये का निवेश कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अंजाम देगी। इसका सबसे बड़ा प्रभाव सार्वजनिक यातायात पर पड़ेगा क्योंकि सीएनजी के विस्तार से बसों और अन्य गाड़ियों का संचालन आसान होगा। वहीं दूसरी ओर एलपीजी गैस की तुलना यह गैस न केवल किफायती दर पर लोगों को उपलब्ध होगी बल्कि पूर्ण रुप से सुरक्षित भी रहेगी। इसके अतिरिक्त उद्योगों में ईंधन की समस्या से निपटा जा सकता है। पर्यावरण की दृष्टि की पैट्रोल और डीजल से फैलने वाले प्रदूषण पर भी काफी तक अंकुश लगेगा। इस अवसर पर सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद बलविन्दर सिंह भुंदर, मोहाली की उपायुक्त गुरप्रीत कौर सपरा, एसडीएम परमजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed